फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Charged with assault for resisting obscene acts

Haridwar News: अश्लील हरकत करने का विरोध करने पर मारपीट का आरोप

Tue, 24 Mar 2026 04:38 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2026 04:38 PM IST
विज्ञापन
Charged with assault for resisting obscene acts
हरिद्वार। कनखल थाना क्षेत्र में एक महिला ने युवक पर कई महीनों तक अश्लील हरकतें करने, पीछा करने, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, एक कॉलोनी निवासी महिला ने कोर्ट में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि हिमांशु कुमार शर्मा पिछले 7-8 महीनों से उसे अकेला पाकर अश्लील इशारे करता था और अभद्र हरकतें करता था। उसकी हर गतिविधि पर नजर रखता और घर से बाहर निकलने पर पीछा करता था। लगातार हो रही इन घटनाओं से परेशान होकर उसने घर से बाहर निकलना और छत-बालकनी में जाना तक बंद कर दिया।
विज्ञापन


मकान मालिक से शिकायत की गई, फिर भी उस पर कोई असर नहीं पड़ा। आरोप लगाया कि बीते 20 दिसंबर की सुबह करीब 4:30 बजे हिमांशु ने फिर से बालकनी में आकर अश्लील हरकतें कीं। विरोध करने पर उसने व उसकी मां ने गाली-गलौज की। इसके बाद घर से बाहर आकर धमकी दी। आरोप है कि थप्पड़ मारा और बीच-बचाव करने आए पति के साथ भी मारपीट की। थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह रावत ने बताया कि इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed