फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Chaos at Ramleela haridwar mob stones threatens to stop performance Several Injured

हरिद्वार: रामलीला में बवाल, पत्थरबाजी से मची अफरातफरी, महिलाओं समेत कई लोग घायल, मंचन बंद कराने की धमकी

Sat, 10 Oct 2026 06:37 PM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, बहादराबाद।
संवाद न्यूज एजेंसी, बहादराबाद। Published by: Renu Saklani Updated Sat, 10 Oct 2026 06:37 PM IST
सार

श्रीरामलीला में अचानक हंगामा हो गया। आरोप है कि 25 से 30 लोगों के समूह ने गाली-गलौज कर मंचन बंद कराने की धमकी दी और मंच की ओर पत्थर फेंके, जिससे महिलाओं समेत कई लोग घायल हो गए।

विज्ञापन
Chaos at Ramleela haridwar mob stones threatens to stop performance Several Injured
रामलीला में बवाल - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक

विस्तार

बहादराबाद कस्बे में आयोजित 128वें श्रीरामलीला वार्षिकोत्सव के दौरान हंगामे और पत्थरबाजी की घटना सामने आई। आरोप है कि कुछ लोगों ने पहले शोर-शराबा किया और समझाने पर वहां से चले गए। हालांकि, कुछ देर बाद वे करीब 25 से 30 अन्य लोगों के साथ वापस लौटे और गाली-गलौज करते हुए रामलीला बंद कराने की धमकी देने लगे। इसके बाद मंच की ओर पत्थर फेंके गए, जिससे कलाकारों और दर्शकों में अफरातफरी मच गई।

विज्ञापन


पत्थर लगने से महिलाओं समेत कई लोगों के घायल होने की बात कही गई है। घटना के बाद रामलीला का मंचन कुछ समय के लिए रोकना पड़ा। श्रीरामलीला समिति के अध्यक्ष रविंद्र चौहान ने इस मामले में पुलिस को शिकायत पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। शिकायत के अनुसार, कस्बे के शिव मंदिर में वर्षों से श्रीरामलीला का मंचन किया जाता रहा है। इसी परंपरा के तहत इस वर्ष भी 128वें श्रीरामलीला वार्षिकोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।

विज्ञापन

आयोजन स्थल पर मौजूद लोगों में दहशत 
रविंद्र चौहान के मुताबिक, शुक्रवार रात करीब 11 बजे कुछ अज्ञात व्यक्ति रामलीला स्थल पर पहुंचे और शोर-शराबा करने लगे। वहां मौजूद लोगों ने उन्हें समझाने का प्रयास किया, जिसके बाद वे वहां से चले गए। आरोप है कि कुछ देर बाद वे करीब 25 से 30 अन्य लोगों के साथ दोबारा पहुंचे। इस दौरान उन्होंने गाली-गलौज करते हुए रामलीला बंद कराने की धमकी दी और मंच की ओर पत्थर फेंकने शुरू कर दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढे़ं...देहरादून: एलन मस्क पर राहुल की टिप्पणी को लेकर धामी का निशाना, बोले-विदेशी ताकतों के इशारे पर खेल रहे ये लोग

अचानक हुई पत्थरबाजी से आयोजन स्थल पर मौजूद लोगों में दहशत फैल गई। कलाकारों और दर्शकों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। घटना के कारण रामलीला मंचन बाधित हुआ। समिति की ओर से पुलिस को शिकायत दिए जाने के बाद मामले में कार्रवाई की मांग की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed