{"_id":"651038253bc0eb9f6906b91e","slug":"chandracharya-jayanti-celebrated-with-pomp-in-bada-akhara-haridwar-news-c-35-1-sdrn1005-8421-2023-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: बड़ा अखाड़ा में धूमधाम से मनाई चंद्राचार्य जयंती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: बड़ा अखाड़ा में धूमधाम से मनाई चंद्राचार्य जयंती
विज्ञापन
फोटो समाचार
- भगवान चंद्राचार्य के विग्रह में वैदिक मंत्रों के साथ किया पूजन
संवाद न्यूज एजेंसी
हरिद्वार। गुरु नानक के बेटे और श्री उदासीन संप्रदाय के संस्थापक भगवान चंद्राचार्य की 529वीं जयंती पंचायती उदासीन बड़ा अखाड़ा राजघाट कनखल में धूमधाम से मनाई गई। चंद्राचार्य चौक और उदासीन पंचायती बड़ा अखाड़ा कनखल में भगवान चंद्राचार्य के विग्रह में वैदिक मंत्र के साथ पूजन किया गया।
महंत जयेंद्र मुनि ने कहा कि भगवान चंद्राचार्य ने अपने समय में समाज में फैली कुरीतियां को समाप्त कर उदासीन संप्रदाय की स्थापना की थी। महंत प्रेमदास ने कहा कि भगवान चंद्राचार्य के विचार हर युग में प्रासंगिक रहेंगे। कोठारी महंत गोविंद दास ने कहा कि सामाजिक बुराइयों को दूर कर भगवान चंद्राचार्य ने समाज सेवा की जो अलख जगाई उसे आज उदासीन पंचायती बड़ा अखाड़ा ने जारी रखा हुआ है।
इस दौरान महामंडलेश्वर हरि चेतनानंद, महामंडलेश्वर रूपेंद्र प्रकाश, महामंडलेश्वर संतोषानंद, अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी, महंत भक्त रामदास, सतपाल ब्रह्मचारी, महंत रघुवीर दास, मेयर अनीता शर्मा, पूर्व राज्यमंत्री संजय पालीवाल, प्रदीप चौधरी, मनोज गर्ग, पार्षद अनिरुद्ध भाटी आदि शामिल रहे।