{"_id":"58333ea14f1c1bb504b3a7dc","slug":"cash-in-banks-reached-people-who-were-rs","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंकों में पहुंचा कैश, रुपये लेकर लौटे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंकों में पहुंचा कैश, रुपये लेकर लौटे लोग
hridwar uttrakhanda india
Updated Tue, 22 Nov 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
सोमवार को मिली राहत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रविवार के एक दिन के अवकाश के बाद सोमवार को बैंक खुले तो अन्य दिनों की तरह लोगों की लंबी लाइनें लगी थी। सोमवार को राहतभर बात यह रही है कि पीएनबी और भारतीय स्टेट बैंक में पर्याप्त कैश था। बैंक की लाइनों में लगा हर व्यक्ति रुपये लेकर लौटा। एसबीआई और पीएनबी के एटीएम ने भी उपभोक्ताओं को निराश नहीं किया। लेकिन छोटे नोट नहीं मिलने से लोग जरूर परेशान रहे। दो हजार रुपये का नोट अब भी लोगों के लिए मुसीबत बना हुआ है।
विज्ञापन
पिछले सप्ताह बैंकों में नोटों की किल्लत बनी हुई थी। लोग सुबह को लाइन में तो लगते तो थे, लेकिन इसकी उम्मीद नहीं रहती थी कि कैश मिलेगा भी यहां नहीं। कई बार लोग घंटों लाइन में लगने के बाद खाली हाथ ही घर लौट रहे थे। शुक्रवार और शनिवार को पीएनबी की शाखाओं में केवल नोट जमा कराने का काम हुआ था। सोमवार को शहर के सभी बैंकों में लेनदेन का काम जमकर हुआ। सुबह से ही लोगों की बैंक के सामने लाइन लगी रही और खुलते ही लोगों को रुपये देने शुरू कर दिए। लाइन में लगे अंतिम व्यक्ति को रुपये दिए गए। अभी पांच सौ का नोट हरिद्वार के किसी भी बैंक में नहीं मिल रहा है। लोगों को सम संख्या 2, 4, 6, 8, 10 हजार में रुपये मिले।
विज्ञापन