फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Cash and jewelery stolen by breaking the locks of a closed house

बंद मकान के ताले तोड़कर नगदी व आभूषण चोरी

Sun, 24 Apr 2022 01:21 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 24 Apr 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
Cash and jewelery stolen by breaking the locks of a closed house
बंद मकान के ताले तोड़कर चोरों ने नकदी व आभूषण चोरी कर लिए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मकान मालिक परिवार समेत अपने गांव में शादी समारोह में भाग लेने के लिए गया था।
विज्ञापन

ज्वालापुर कोतवाल महेश जोशी के मुताबिक मांगेराम निवासी सुभाष नगर ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि वह 17 अप्रैल को अपने परिवार समेत गांव डालूवाला में अपनी भतीजी के विवाह समारोह में परिवार समेत गया हुआ था। 18 अप्रैल को मांगेराम के पड़ोसी ने सूचना दी कि उनके घर के मुख्य द्वार का ताला टूटा हुआ पड़ा है। जिसके बाद मांगेराम अपने घर पहुंचे। घर के अंदर जाकर देखा तो मुख्य द्वार समेत घर के सभी कमरों के दरवाजों पर लगे ताले टूटे हुए थे। वहीं घर में रखा सारा सामान अस्त व्यस्त पड़ा हुआ था। घर की तलाशी लेने पर मांगेराम को पता चला कि सोने व चांदी के आभूषणों के अलावा एलसीडी व अन्य कागजात व नकदी गायब थी। जिसके बाद मांगेराम ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। कोतवाल ने बताया कि चोरों की तलाश के लिए टीम का गठन किया गया है। इसके साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज भी खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed