{"_id":"6adf4554b704bfd74c06d1a6","slug":"case-registered-in-connection-with-womans-death-after-being-hit-by-a-roadways-bus-haridwar-news-c-35-1-sdrn1005-155923-2026-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: रोडवेज बस की टक्कर से महिला की मौत मामले में रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: रोडवेज बस की टक्कर से महिला की मौत मामले में रिपोर्ट दर्ज
Mon, 26 Oct 2026 05:49 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
Updated Mon, 26 Oct 2026 05:49 PM IST
विज्ञापन
बहादराबाद कोतवाली क्षेत्र का मामला, पुलिस ने शुरू की जांच
बहादराबाद। पृथ्वीराज चौहान की मूर्ति के सामने रोडवेज बस की टक्कर से हुई बाइक सवार महिला की मौत के मामले में पुलिस ने चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। महिला के पति का उपचार चल रहा है।
पुलिस के अनुसार, भगवानपुर थाना क्षेत्र के हल्लूमाजरा गांव निवासी तेल्लूराम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके छोटे भाई लक्ष्मीचंद 21 अक्तूबर को पत्नी रीता के साथ बाइक से हरिद्वार गंगा स्नान के लिए जा रहे थे। सुबह करीब 10:40 बजे बहादराबाद में पृथ्वीराज चौहान की मूर्ति के सामने पीछे से आ रही उत्तर प्रदेश रोडवेज के छुटमलपुर डिपो की बस ने बाइक में टक्कर मार दी।
बस चालक वाहन को तेज गति और लापरवाही से चला रहा था।हादसे में लक्ष्मीचंद और उनकी पत्नी रीता गंभीर रूप से घायल हो गए। इस मौके पर मौजूद लोगों ने दोनों को भूमानंद अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद रीता को एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया। वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया जबकि लक्ष्मीचंद को उपचार के लिए भर्ती कर लिया गया। एसपी सिटी दीपक सिंह ने बताया कि इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।