{"_id":"6a030f06f190edc3fc08a1b6","slug":"case-registered-against-10-for-selling-land-using-fake-aadhaar-cards-haridwar-news-c-35-1-hrd1009-148705-2026-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: फर्जी आधार कार्ड लगाकर जमीन बेचने पर 10 पर रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: फर्जी आधार कार्ड लगाकर जमीन बेचने पर 10 पर रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पथरी। थाना क्षेत्र के ग्राम ऐथल बुजुर्ग की कृषि भूमि को फर्जी दस्तावेजों के जरिए बेचने के प्रयास और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने दस लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
पुलिस के अनुसार, अली मोहम्मद निवासी बिचौरिया, मेवात हरियाणा हाल ग्राम ऐथल बुजुर्ग ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी भूमि खसरा संख्या 267, रकबा 0.3940 हेक्टेयर, मौजा ऐथल बुजुर्ग, परगना ज्वालापुर, तहसील लक्सर में स्थित है। वह वर्ष 1984 में परिवार सहित हरिद्वार छोड़कर मेवात, हरियाणा में बस गया था, लेकिन भूमि पर लगातार खेती करता रहा।
आरोप है कि 30 मार्च 2026 को उसे जानकारी मिली कि कुछ लोग उसकी जमीन बेचने का प्रयास कर रहे हैं। इस पर उसने तहसील लक्सर पहुंचकर जानकारी ली, जहां उसे भूमि से संबंधित एक पंजीकृत इकरारनामे की प्रति मिली। आरोप है कि किसी व्यक्ति ने उसके नाम से कूटरचित आधार कार्ड लगाकर फर्जी इकरारनामा तैयार किया।
विज्ञापन
इकरारनामे में साहिल और अफजाल निवासी ग्राम ऐथल को गवाह बनाया गया है। आरोप है कि 17 मार्च 2026 को अश्वनी निवासी रेशम मजरी देहरादून, दीपक रावत और राकेश निवासी बौराड़ी, देहरादून तथा उम्मेद सिंह निवासी अठूरवाला देहरादून से लाखों रुपये लेकर इकरारनामा किया गया। बताया कि उसने इकरारनामे को निरस्त कराने के लिए लक्सर न्यायालय में वाद दायर किया है।
आरोप है कि कोर्ट जाते समय साहिल, अफजाल, अश्वनी, दीपक रावत, राकेश व उमेद सिंह व ग्राम ऐथल के प्रधान पति कर्मजीत सिंह, इरशाद, कुर्बान, सोनू निवासीगण ग्राम ऐथल बुजुर्ग उसका पीछा करते हैं और जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। थानाध्यक्ष रवींद्र कुमार ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।