फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Case filed on complaint of one party in land dispute

भूमि विवाद में एक पक्ष की शिकायत पर मुकदमा हुआ दर्ज

Sat, 29 Aug 2020 11:25 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2020 11:25 PM IST
विज्ञापन
Case filed on complaint of one party in land dispute
ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत 42 बीघा भूमि पर निर्माण को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद सामने आया है। पुलिस ने एक पक्ष की शिकायत पर दूसरे पक्ष पर मुकदमा दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, राजेंद्र कुमार निवासी भूमा निकेतन सप्त सरोवर मार्ग हरिद्वार, प्रबंधक भूमा निकेतन आश्रम ने ज्वालापुर में शिकायत दी। इसमें बताया कि स्वामी अच्युतानंद तीर्थ और सुशील गोयल ने वर्ष 2003-2004 और वर्ष 2015-16 में वेदानंद सरस्वती और उसके परिजनों से ज्वालापुर और रानीपुर में 42 बीघा जमीन विक्रय पत्र के माध्यम से खरीदी थी। इस पर उनका मालिकाना कब्जा भी है। आरोप है कि अब वेदानंद सरस्वती जमीन पर निर्माण कार्य नहीं होने दे रहे हैं। उन्होंने भूमि पर जाने वाले रास्ते के बीच गड्ढा खोद दिया था। आरोप लगाया कि बीती रात वेदानंद सरस्वती और उसके समर्थकों ने निर्माणाधीन दीवार को गिरा दिया। मौके पर मौजूद कर्मचारी दिनेश के रोकने पर उसके साथ मारपीट की। साथ ही जान से मारने की धमकी दी। ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी प्रवीण कोश्यारी ने बताया कि मामले में वेदानंद पर मुकदमा दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed