फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Case filed against wife and in-laws in connection with suspicious death of youth

Haridwar News: युवक की संदिग्ध मौत के मामले में पत्नी, ससुराल पक्ष पर मुकदमा दर्ज

Fri, 03 Oct 2025 11:51 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 03 Oct 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
Case filed against wife and in-laws in connection with suspicious death of youth
हरिद्वार। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में रेलवे ट्रैक के पास सिडकुल कर्मचारी का शव मिलने के मामले ने नया मोड़ ले लिया है।
विज्ञापन

मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी के अवैध संबंधों को लेकर हुए विवाद के बाद मौत का कारण बना है। रानीपुर पुलिस ने तहरीर पर पत्नी और ससुराल पक्ष के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, भगवानपुर थाना क्षेत्र के डाडा पट्टी फरकपुर निवासी चंद्रपाल उर्फ मांगेराम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके बेटे मुकेश सैनी की शादी वर्ष 2017 में पल्लवी निवासी बाहरपीली श्यामपुर से हुई थी।
विज्ञापन

शादी के बाद मुकेश सिडकुल की एक फैक्टरी में काम करने लगा और रानीपुर क्षेत्र स्थित अशोक वाटिका, डेंसो चौक के पास किराए के मकान में पत्नी के साथ रहने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि पल्लवी के किसी अन्य व्यक्ति से अवैध संबंध थे। इसको लेकर पति-पत्नी के बीच लगातार विवाद होता रहता था। परिवार ने कई बार समझाने का प्रयास किया, लेकिन पल्लवी अपने रिश्ते से पीछे नहीं हटी। आरोप है कि इस पूरे मामले में पल्लवी के भाई रविन्द्र और धीरज व उसके चाचा का भी साथ था। चन्द्रपाल ने बताया कि सात सितंबर को पल्लवी ने अपने भाइयों और चाचा के साथ मिलकर मुकेश के साथ मारपीट की थी। इसके बाद 18 सितंबर को मुकेश का शव लाल मंदिर, ज्वालापुर के पास रेलवे ट्रैक किनारे से बरामद हुआ।

आरोप है कि मारपीट और षड्यंत्र के चलते ही उसकी मौत हुई और इसके लिए पत्नी व ससुराल वाले जिम्मेदार हैं। कोतवाली प्रभारी शांति कुमार गंगवार ने बताया कि मृतक के पिता की तहरीर पर पत्नी पल्लवी, रविंद्र, धीरज और पल्लवी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। सभी पहलुओं पर गंभीरता से छानबीन की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed