{"_id":"68dc224047041b4bfc08fbdb","slug":"case-filed-against-bike-rider-in-childs-death-case-haridwar-news-c-35-1-sdrn1005-138899-2025-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: बच्चे की मौत के मामले में बाइक सवार के खिलाफ मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: बच्चे की मौत के मामले में बाइक सवार के खिलाफ मुकदमा
विज्ञापन
पथरी। थाना क्षेत्र के बादशाहपुर में हरिद्वार-लक्सर मार्ग पर बाइक की टक्कर से हुई बच्चे की मौत के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
पुलिस के अनुसार, धारीवाला निवासी भागमल ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 27 सितंबर रात 11:45 बजे करीब उसका भतीजा नितिन (13) व कुसुम देवी, निर्मला, निर्देश देवी व पैमा बादशाहपुर में रामलीला देख कर अपने घर वापस लौट रहे थे। तभी तेज रफ्तार बाइक सवार ने बच्चे व महिलाओं को पीछे से टक्कर मार दी। गंभीर रूप से बच्चा व महिलाएं घायल हो गई थीं।
नितिन को गंभीर हालत में मंहत इंद्रेश हास्पिटल देहरादून ले जाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। थानाध्यक्ष मनोज नौटियाल ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बाइक पुलिस के कब्जे में है। नंबर के आधार पर चालक की पहचान कर उसे जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।