{"_id":"669ffc594bff9d6fa50eb4f4","slug":"case-filed-against-40-people-for-setting-up-shop-on-the-highway-haridwar-news-c-35-1-sdrn1005-120795-2024-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: हाईवे किनारे दुकान लगाने पर 40 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: हाईवे किनारे दुकान लगाने पर 40 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार। कनखल थाना क्षेत्र में गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के समीप हाईवे किनारे दुकानें लगाकर अतिक्रमण करने वाले 40 लोगों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि अतिक्रमण हटाने के दौरान महिलाएं व पुरुषों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ अपशब्द कहते हुए कांवड़ यात्रियों को उकसाया गया।
पुलिस के अनुसार, एएसआई सुल्तान सिंह तोमर की ओर से दी गई तहरीर में बताया गया कि गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के आगे सर्विस लेन पर एनएचएआई की जमीन पर अतिक्रमण कर लगाई गई दुकानों को कांवड़ मेले के चलते एनएचएआई, नगर निगम व पुलिस प्रशासन ने हटवाई थी। लोगों ने सिंहद्वार फ्लाईओवर के ढलान के पास हाईवे पर जाम लगा दिया।
आरोप लगाया कि महिलाएं व पुरुषों ने पुलिस व प्रशासन को अपशब्द कहते हुए कांवड़ियों को भड़काने का काम किया। आरोप है कि कांवड़ियों को शांत कराया गया, लेकिन 20-25 अज्ञात महिलाएं व 10-15 पुरुषों ने दुकान हटाने का विरोध करते हुए पुलिस से अभद्रता कर हाईवे जाम लगा दिया। थाना प्रभारी भावना कैंथोला ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।