फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Case filed against 14 for attacking with sharp weapon

Haridwar News: धारदार हथियार से हमला करने पर 14 के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Sat, 14 Jun 2025 11:59 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 14 Jun 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Case filed against 14 for attacking with sharp weapon
पथरी। थाना क्षेत्र में खेत में जा रहे एक किसान पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। आरोप है कि हमला करने के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर 14 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, सुभाषगढ़ निवासी पंकज शर्मा ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 10 जून को वह अपने चाचा सुनील कुमार के साथ गांव में खेती का कार्य करने के लिए जा रहे थे। खेत के पास गांव के ही शुभम कुमार, सतीश कुमार, राजेश कुमार लाठी-डंडे और धारदार हथियार लेकर खड़े थे। साथ में अंकुर चौहान, शिवम उर्फ झाल्ला निवासीगण सेठपुर कोतवाली लक्सर, आशु, उज्ज्वल निवासी खेड़ी लक्सर, शुभम निवासी पाडोवाली थाना खानपुर व सात अज्ञात भी धारदार हथियार लेकर ट्रैक्टर-ट्रॉली पर थे।
विज्ञापन

आरोप है कि उसके चाचा सुनील कुमार को आरोपियों ने रास्ते में रोक लिया और कहा कि जिस जमीन पर खेती कर रहे हो, वह हमारी है। विरोध करने पर गाली-गलौज कर धारदार हथियार से हमला कर दिया। चीख-पुकार सुनकर गांव के काफी लोग इकट्ठा हो गए। तब सभी जान से मारने की धमकी देकर चले गए। थानाध्यक्ष मनोज नौटियाल ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed