{"_id":"617184af53c28a36b742d440","slug":"case-done-for-failure-of-samples-of-cheese-milk-mustard-oil-haridwar-news-drn3940063137","type":"story","status":"publish","title_hn":"पनीर, दूध, सरसों तेल के सैंपल फेल होने पर कराया केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पनीर, दूध, सरसों तेल के सैंपल फेल होने पर कराया केस
विज्ञापन
बहादराबाद क्षेत्र स्थित रेस्टोरेंट से छापेमारी करती खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ।
- फोटो : HARIDWAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खाद्य सुरक्षा विभाग ने दूूध, पनीर और सरसों तेल के सैंपल फेल होने पर आरोपियों के खिलाफ वाद दायर किया गया। इसके अलावा सैंपलिंग अभियान चलाकर मावा, बर्फी, मोहनखीर और पनीर के सैंपल भी भरे गए।
वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी संदीप मिश्रा ने बताया कि शिवालिक नगर क्षेत्र से नौ मार्च 2021 को पनीर, दूध के एक-एक और 5 नवंबर 2020 में सरसों तेल का एक सैंपल लिया गया था। इसके अलावा 16 जून 2021 को एक्कड़ खुर्द गांव से पनीर का सैंपल लिया गया था। जिन्हें जांच के लिए रुद्रपुर स्थित प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजा गया था। इन सैंपलों की रिपोर्ट फेल होने पर आरोपियों को नोटिस भेजकर 30 दिन में जवाब देने के लिए कहा गया था। उन्हें सैंपलों की रिपोर्ट को लेकर अपील करने का अवसर भी दिया गया था, लेकिन कोई अपील दायर नहीं की। जिससे आरोपियों के खिलाफ अपर जिलाधिकारी राजस्व व वित्त की कोर्ट में वाद दायर कर दिया गया है।
उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को बहादराबाद क्षेत्र में स्थित एक रेस्टोरेंट से पनीर का सैंपल लिया गया है। इसके अलावा दुर्गा मिष्ठान भंडार से बर्फी और लक्ष्मी मिष्ठान भंडार से मोहनखीर का एक सैंपल भरा गया। नमूनों को जांच के लिए खाद्य विश्लेषक रुद्रपुर को भेजा गया है।