{"_id":"66e489d12b3f407b7d088e04","slug":"car-fell-into-the-canal-late-night-police-saved-the-rider-haridwar-news-c-35-1-sdrn1005-122988-2024-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: देर रात नहर में गिरी कार, पुलिस ने सवार को बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: देर रात नहर में गिरी कार, पुलिस ने सवार को बचाया
विज्ञापन
बहादराबाद। थाना क्षेत्र में नहर कांवड़ पटरी में एक कार अनियंत्रित होकर देर रात गंगनहर में जा गिरी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार में सवार को बचा लिया गया। घटना बृहस्पतिवार की देर रात की है। बहादराबाद कांवड़ पटरी से ज्वालापुर की तरफ एक इनोवा कार जा रही थी। अचानक नीलगाय सामने आने से कार अनियंत्रित होकर गंगनहर में गिर गई। राहगीरों ने गाड़ी नहर में गिरती देख पुलिस को सूचना दी। सूचना पर बहादराबाद बाजार चौकी प्रभारी प्रदीप राठौर टीम के साथ मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू अभियान चलाया गया। पुलिस ने जुर्स कंट्री निवासी कार सवार नीतेश को तत्काल बाहर निकाला। पुलिस ने बताया कि शुक्रवार सुबह इनोवा कार को भी नहर से बाहर निकलवा दिया गया। संवाद
-- -- -- -- -- -- -- --
बाइक सवार को टक्कर मारने में एंबुलेंस चालक पर केस
हरिद्वार। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मारकर घायल करने के मामले में पुलिस ने एंबुलेंस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है। अभिषेक शर्मा पुत्र सुदेश शर्मा निवासी लेवर काॅलोनी गुरुद्वारा रोड ज्वालापुर ने शिकायत देकर बताया कि उसका भाई रोहित 20 अगस्त की रात बाइक से जोमेटो की डिलीवरी देने बहादराबाद जा रहा था। तभी अचानक से पीछे से आई एक प्राइवेट एंबुलेंस ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोप लगाया कि चालक नशे में धुत था और मौका देखकर घटनास्थल से फरार हो गया था। कोतवाली प्रभारी प्रदीप बिष्ट ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
सट्टे की खाईबाड़ी में एक आरोपी गिरफ्तार
हरिद्वार। कनखल थाना क्षेत्र में सट्टे की खाईबाड़ी करते हुए पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से सट्टा पर्ची, डायरी, पेन, 1540 रुपये बरामद हुए। एसओ मनोज नौटियाल ने बताया कि ग्राम अजीतपुर से आगे मार्ग पर आरोपी मांगेराम निवासी अजीतपुर थाना कनखल को सट्टे की खाईबाड़ी करते हुए गिरफ्तार कर लिया गया। संवाद
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
लापता बुजुर्ग की गुमशुदगी दर्ज, तलाश शुरू
हरिद्वार। कनखल थाना क्षेत्र से एक 70 वर्षीय बुजुर्ग के लापता होने के मामले में पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर ली है। पुलिस ने बुजुर्ग की तलाश शुरू कर दी है। मंगल तिवारी निवासी कान्हेपुर थाना मोहम्मदाबाद जनपद फरुखाबाद यूपी ने शिकायत देकर बताया कि उसके पिता गिरजाशंकर तिवारी (70) 30 जुलाई की सुबह बैरागी कैंप पार्किंग के पास से गायब हो गए थे। उनका आज तक कुछ पता नहीं चल पाया है। एसओ मनोज नौटियाल ने बताया कि गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी गई है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
तमंचा लेकर घूम रहे एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया
पथरी। थाना क्षेत्र में तमंचा लेकर घूम रहे एक संदिग्ध को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से तमंचे के अलावा एक कारतूस बरामद हुआ। आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर आरोपी का चालान कर दिया गया। एसओ रविंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस टीम बृहस्पतिवार देर रात चेकिंग कर रही थी। तभी आरोपी श्रवण निवासी ऐथल को संदिग्ध अवस्था में घूमते हुए रोका गया। तलाशी लेने पर उसके पास से तंमचा व एक कारतूस बरामद हुआ। संवाद