{"_id":"6771873951971fc5320b1b40","slug":"called-the-young-man-to-the-shop-and-beat-him-up-case-against-five-haridwar-news-c-35-1-sdrn1005-127099-2024-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: दुकान पर बुलाकर युवक को पीटा, पांच के खिलाफ केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: दुकान पर बुलाकर युवक को पीटा, पांच के खिलाफ केस
विज्ञापन
हरिद्वार। रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में युवक को दुकान पर बुलाकर पीटने का मामला सामने आया है। पुलिस ने एक नामजद व चार अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
पुलिस के अनुसार, शिवम राजपूत निवासी शिवलोक कॉलोनी भभूता वाला बाग रानीपुर ने शिकायत देकर बताया कि शाम के समय ज्वालापुर में वह किसी काम से गया हुआ था। तभी उसके दोस्त आदित्य राजपूत का फोन आया। कॉल रिसीव करते ही उसने गाली गलौज शुरू कर दी और जान से मारने की धमकी देने लगा। आरोप है कि फिर उसने अपनी दुकान पर उसे बुलाया। जहां अपने चार साथियों के साथ मिलकर उससे मारपीट कर दी।
आरोप है कि बुरी तरह उसे पीटा। इसके बाद उसे हत्या की धमकी देकर भाग निकले। आदित्य के घर पहुंचकर शिकायत दी तो उसके परिजनों ने गाली गलौज करते हुए उसे भगा दिया। रानीपुर कोतवाली प्रभारी कमल मोहन भंडारी ने बताया की मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।