फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Call to follow the ideals of Prithviraj Chauhan

सम्राट पृथ्वीराज चौहान के आदर्शों पर चलने का आह्वान

Mon, 07 Jun 2021 11:40 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jun 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
Call to follow the ideals of Prithviraj Chauhan
अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा उत्तराखंड की ओर से सम्राट पृथ्वीराज चौहान की जयंती मनाई गई। इस दौरान पृथ्वीराज चौहान के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन कर उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया गया।
विज्ञापन

गोविंदपुरी स्थित एडवांस मेडिकल क्लीनिक सेंटर पर हुए कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि महामंडलेश्वर स्वामी प्रबोधानंद ने कहा कि पृथ्वीराज के आदर्शों पर चलकर राष्ट्र को मजबूत बनाया जा सकता है। उन्होंने युवाओं से पृथ्वीराज चौहान जीवन से प्रेरणा लेने की अपील की। कार्यकारी अध्यक्ष डॉक्टर एचके सिंह ने कहा कि पृथ्वीराज चौहान भारत वर्ष के अंतिम क्षत्रिय सम्राट, सनातम धर्म रक्षक, स्वाभिमान के प्रतीक, भारत मां के वीर पुत्र, क्षत्रिय कुल के गौरव हैं। देश के नागरिकों को उनका अनुशरण करना चाहिए। इस दौरान दिवंगत पूर्व सभासद देवेंद्र मनवाल और कोरोना महामारी के कारण जान गंवाने वाले लोगों की आत्मा की शांति के लिए भी प्रार्थना की गई। इस मौके पर संस्था के महामंत्री हरी सिंह शेखावत, सुंदर सिंह मनवाल, सुरेश राजपूत, गोविंद सिंह बिष्ट, तेज सिंह प्रधान, राजेंद्र सिंह रावत, एसएस राणा, अनुज सिंह, राजकुमार, अजब सिंह चौहान, अशोक, डॉ. एनएस राणा और बाबू सिंह शेखावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed