फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Cabinet Minister Madan Kaushik answers youths questions at an interactive session

Haridwar News: संवाद कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने दिए युवाओं के सवालों जवाब

Sun, 19 Jul 2026 06:56 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Updated Sun, 19 Jul 2026 06:56 PM IST
विज्ञापन
Cabinet Minister Madan Kaushik answers youths questions at an interactive session
- विधानसभावार भारतीय जनता युवा मोर्चा ने आयोजित किया कार्यक्रम
विज्ञापन

- युवाओं ने भी सीधे वांगचुक आंदोलन से लेकर पीपर लीक तक के पूछे सवाल
माई सिटी रिपोर्टर
हरिद्वार। भारतीय जनता युवा मोर्चा ने रविवार को युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम में हरिद्वार विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मंडलों के युवा शामिल हुए और उन्होंने ज्वलंत मुद्दों पर सवाल पूछे। युवाओं के सवालों का जवाब देकर कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने उनकी जिज्ञासा को शांत कराया। वहीं राज्य और केंद्र की उपलब्धियों को गिनाया।कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकारें युवाओं के प्रति संवेदनशील हैं। मंत्री ने केंद्र सरकार की विभिन्न युवा केंद्रित योजनाओं का उल्लेख किया। केयर कॉलेज की छात्रा मुस्कान ने सोनम वांगचुक की आवाज दबाए जाने पर सवाल किया। इस पर मंत्री ने कहा कि अपनी बात रखनी चाहिए। उसे मनवाने के लिए बाध्य नहीं करना चाहिए। मौजूदा समय में सोनम वांगचुक की मांगे जायज है, सरकार इस दिशा में युवाओं के साथ थी और उन्हें बेहतर अवसर देकर दोबारा परीक्षा कराई और आज चाहे रिक्शा चालक हो या उच्च प्रशासनिक अधिकारी सभी के बच्चों को मौका मिला। इसी तरह एक अन्य युवा ने पेपर लीक की घटनाओं पर सवाल उठाया। उसने कार्रवाई के बारे में भी पूछा। कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि उत्तराखंड सरकार ने पेपर लीक और परीक्षा में नकल रोकने के लिए कड़े कानून बनाए हैं। देश मेंं यह कठोर निर्णय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सरकार ने किया। उन्होंने कहा कि सरकार ईमानदारी से काम कर रही है। वह ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए प्रतिबद्ध है।
-----------------------
शिक्षा नीति और इतिहास पर चर्चा
मनीषा नामक छात्रा ने एनईपी के तहत विषय हटाए जाने पर सवाल किया। कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि 2047 के भारत के निर्माण की जिम्मेदारी युवाओं पर है। उन्होंने बताया कि एनईपी के तहत पाठ्यक्रम से गलत तरीके से पढ़ाए जा रहे तथ्यों को हटाया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार युवाओं को उन नायकों के बलिदान से परिचित करा रही है। इन नायकों ने देश के लिए संघर्ष किया था।
विज्ञापन

-----------------------
कार्यक्रम में प्रदेश की तीसरी टॉपर समेत अन्य मेधावी सम्मानित किए गए
कार्यक्रम के दौरान कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने प्रदेश में तीसरा स्थान प्राप्त करने वाली वंशिका को सम्मानित किया। वहीं, मेडिकल कॉलेज की बीएसई नर्सिंग की टॉपर छात्रा अश्वलेशा भारती को को सम्मानित किया। गया। कार्यक्रम में मेयर किरण जैसल, युवा मोर्चा प्रदेश महामंत्री दीप कोश्यारी, जिलाध्यक्ष अभिवन चौहान, कार्यक्रम संयोजक भोला शर्मा, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी विकास तिवारी, प्रदेश मंत्री युवा मोर्चा उत्कर्ष गुप्ता, मनोज, दीपांशु विद्यार्थी, भाजपा महामंत्री हीरा सिंह बिष्ट, अर्श नैययर, सन्नी बिष्ट, सूरज भारद्वाज समेत कई अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed