फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Bull fell into the well removed

कुएं में गिरे सांड़ को निकाला

Sat, 19 Mar 2016 12:26 AM IST
hridwar uttrakhanda india
hridwar uttrakhanda india Updated Sat, 19 Mar 2016 12:26 AM IST
विज्ञापन
Bull fell into the well removed
सांड़ को बचाया - फोटो : अमर उजाला

श्यामपुर (हरिद्वार)। राजकीय प्राथमिक विद्यालय श्यामपुर के परिसर में बने कुएं में बृहस्पतिवार की देर रात एक सांड़ गिर गया। करीब 40 फुट गहरे कुएं में सांड़ 11 घंटे तक रहा। शुक्रवार की सुबह लोगों की नजर पड़ी। पुलिस, फायर ब्रिगेड, वन विभाग और ग्रामीणों की मदद से सांड़ को क्रेन और रस्सों की मदद से बाहर निकाला।

विज्ञापन

बृहस्पतिवार रात करीब 11 बजे एक आवारा सांड़ घूमता हुआ राजकीय प्राथमिक विद्यालय श्यामपुर के परिसर में जा घुसा। इसी दौरान परिसर में बने 40 फीट गहरे कुएं में गिर गया। आसपास के ग्रामीणों को कुएं में सांड़ गिरने की सूचना दी। रात को ही कई ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन संसाधन न होने से ग्रामीण अपने घर चले गए। ग्रामीणों ने स्थानीय विधायक यतीश्वरानंद को तड़के चार बजे फोन कर कुएं में सांड़ के गिरने की सूचना दी। विधायक की सूचना के बाद श्यामपुर के थाना महेश्वर पुर्वाल और वन क्षेत्राधिकारी यशपाल राठौर और पशुधन प्रसार अधिकारी डा. शशिकांत घिल्डियाल और हरिद्वार से फायर ब्रिगेड की टीम क्रेन लेकर मौके पर पहुंची। सुबह आठ बजे क्रेन के हुक पर रस्सा डालकर ग्रामीण इरशाद को कुएं में उतारा गया। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद सुबह दस बजे सांड़ को कुएं से बाहर निकाला गया।
विज्ञापन

---------------------------
स्कूली बच्चों के लिए बड़ा खतरा है
श्यामपुर।  विद्यालय परिसर में वर्ष 1943 में अंग्रेजी शासन में बना यह कुआं बड़ा खतरा है। पहले तो यह कुंआ खाली स्थान पर था। वर्ष 1985 में स्कूल बनने के बाद कुंआ इसके परिसर में आ गया। स्कूल में 155 विद्यार्थी हैं। कई बार इस कुएं को बंद करने की मांग भी उठी। स्कूली बच्चों की सुरक्षा के लिहाज से यह कुआं बड़ा खतरा है। शुक्रवार को रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान यही चर्चा होती रही कि अगर कोई बच्चा ही गिर जाता तो क्या होता।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
कुएं में उतरा इरशाद
सांड़ को बेहोश कर बाहर निकालने की योजना बनाई गई। इरशाद ने रस्सी के सहारे कुएं में उतरने के लिए हामी भरी। पुलिस की क्रेन की रस्सी पर लटकर इरशाद 40 फीट नीचे कुएं में उतरा। वहां सांड़ पर रस्सी बांधी। तब सांड़ को बाहर निकाला जा सका।  
---------
क्या कहते हैं लोग
इस  कुएं के आसपास सुरक्षा तारबाड़ लगाने और विद्यालय की चाहरदीवारी करने के लिए मैं दस साल से संघर्ष कर रहा हूं। शिक्षा विभाग सहित जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया गया लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। अब आंदोलन ही एकमात्र उपाय है।

-विजय सिंह, अध्यक्ष विद्यालय प्रबंधन समिति श्यामपुर

विद्यालय में 155 छात्र छात्राएं पढ़ते हैं।  इसलिए विद्यालय की चाहरदीवारी अनिवार्य है। विद्यालय परिसर में बने कुएं से हर समय अनहोनी की आशंका बनी रहती है। शिक्षा विभाग के उच्चाधिकारियों तक मामलों को पहुंचाया जाएगा।
अनिल चौहान, श्यामपुर निवासी
-------------------------------

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed