{"_id":"62cb103c1ac9c57618260008","slug":"building-debris-fell-on-woman-haridwar-news-drn41685401","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला के ऊपर गिरा बिल्डिंग का मलबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला के ऊपर गिरा बिल्डिंग का मलबा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरकी पैड़ी के पास कालिंदी पालिका मार्केट की जर्जर बिल्डिंग का मलबा टूटकर महिला के ऊपर गिर गया। इससे महिला को हल्की चोट आई है।
हरकी पैड़ी के पास स्थित कालिंदी पालिका मार्केट काफी जर्जर हो चुकी है। रविवार सुबह एक महिला उधर से गुजर रही थी। इस दौरान बिल्डिंग का मलबा महिला के ऊपर गिर गया। इससे महिला बाल-बाल बच गई। बताया जा रहा है कि कई सालों से पालिका मार्केट की मरम्मत नहीं हुई है। इससे मार्केट की हालत खराब हो रही है। संवाद
काली मंदिर के पास रविवार को पहाड़ा का सिल्ट टूटकर मंदिर के ऊपर लगे बोर्ड पर जा गिरा। इससे बोर्ड क्षतिग्रस्त हो गया। नगर कोतवाली क्षेत्र में भीमागोडा के पास रेलवे लाइन के ऊपर मां काली का प्राचीन मंदिर है। शनिवार को हुई बारिश के बाद पहाड़ का कुछ सिल्ट रविवार सुबह मंदिर के ऊपर लगे बिजली के बोर्ड पर जा गिरा। इससे बोर्ड क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि मंदिर व श्रद्धालुओं को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। संवाद
सुभाष घाट के पास स्थित प्राचीन शिवमंदिर में सोमवार सुबह सीवर का पानी घुस गया। इससे श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ा।
हरकी पैड़ी क्षेत्र में महाकुंभ 2021 के दौरान कई निर्माण कार्य हुए थे। इस दौरान यहां पर सीवर भी डाले गए। बरसात के बाद सीवर का पानी सुभाष घाट पर भरता रहता है। स्थानीय दुकानदारों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। रविवार सुबह के समय सीवर का गंदा पानी सुुुभाष घाट पर स्थित दुकानों व यहां पर स्थित प्राचीन शिव मंदिर में भर गया। स्थानीय दुकानदारों ने नगर निगम के अधिकारियों से सीवर को साफ कराए जाने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
ट्रेन की चपेट में आने से फक्कड़ की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
नगर कोतवाल राकेंद्र कठैत के मुताबिक हरकी पैड़ी चौकी के सामने दो सुरंगों के बीच में रविवार शाम को शव पड़ा होने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही हरकी पैड़ी पर तैनात पुलिसकर्मी मुकेश डिमरी मौके पर पहुंचे और शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया। शव की पहचान नहीं हो पाई है। मृतक पहनावे से फक्कड़ की तरफ प्रतीत हो रहा है। कोतवाल राकेंद्र कठैत ने बताया कि शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। संवाद