फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   BSP state president was slapped

चुनाव में हार के बाद प्रदेश अध्यक्ष पर गाज

Sun, 20 Mar 2022 10:24 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 20 Mar 2022 10:24 PM IST
विज्ञापन
BSP state president was slapped
बसपा प्रदेश अध्यक्ष पर गिरी गाज
विज्ञापन

- अल्मोड़ा के बीआर धोनी को सौंपी गई पार्टी की कमान
संवाद न्यूज एजेंसी
हरिद्वार। विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद बसपा प्रदेश अध्यक्ष पर गाज गिर गई है। उन्हें बसपा प्रमुख मायावती की ओर से पद से तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है। इनकी जगह अल्मोड़ा के बीआर धोनी को प्रदेश में बसपा की कमान सौंपी गई है। अब नए प्रदेश अध्यक्ष को भी पंचायत चुनाव की परीक्षा से गुजरना होगा।

प्रदेश में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले बसपा प्रमुख की ओर से नरेश कुमार गौतम को प्रदेश अध्यक्ष पद हटा दिया था। उन्हें पार्टी में प्रदेश प्रभारी की जिम्मेदारी दे दी गई थी। 13 नवंबर 2021 को चौधरी शीशपाल सिंह को प्रदेश अध्यक्ष बनाकर विधानसभा चुनाव की जिम्मेदार दी गई थी। साथ ही उन्हें पार्टी ने ज्वालापुर सीट से प्रत्याशी भी बनाया था। लेकिन शीशपाल तीसरे नंबर पर सिमट गए थे। पार्टी की अन्य सीटों पर भी हार हुई थी। हालांकि बसपा ने पिछले बार से अपना प्रदर्शन सुधारते हुए दो सीटों पर जीत दर्ज की है। पर पार्टी को जनपद हरिद्वार से अपेक्षा के अनुरूप सीट नहीं मिलने पर अब हार का ठीकरा प्रदेश अध्यक्ष के सिर फोड़ा है। बसपा प्रदेश प्रभारी नरेश कुमार गौतम ने इसकी पुुष्टि करते हुए बताया कि पार्टी सुप्रीमो की ओर से अल्मोड़ा के बीआर धोनी को नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसी के साथ ही पार्टी ने उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से नरेश कुमार गौतम और बांदा के गया चरण दिनकर को प्रदेश कॉर्डिनेटर बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed