{"_id":"67227aa9f7fa107802012f92","slug":"brother-in-law-beat-brother-in-law-to-death-with-a-stick-in-a-fight-over-a-trivial-issue-haridwar-news-c-5-1-gkp1010-537230-2024-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: मामूली बात पर झगड़े में साले ने जीजा को डंडे से पीटकर मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: मामूली बात पर झगड़े में साले ने जीजा को डंडे से पीटकर मार डाला
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। श्यामपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार की देर रात मामूली बात पर हुए विवाद में साले ने जीजा की डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद गुस्साए परिवार वालों ने आरोपी की झोपड़ी पहुंचकर जमकर हंगामा काटा। एसओ ने पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर लोगों को शांत कराया। शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में भिजवा दिया है। एहतियातन के तौर पर पुलिस बल तैनात किया गया है। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है।
पुलिस के अनुसार, घटना मंगलवार की देर रात की है। जब चंडीघाट खाता बस्ती में गंगा बीनने का काम करने वाले लड्डू उर्फ लक्की और पेशे से ऑटो चालक उसके जीजा दुर्गेश पुत्र रामअवतार निवासी चंडीघाट खाता बस्ती के बीच मामूली बात को लेकर कहासुनी हो गई। गाली-गलौज के बाद देखते ही देखते दोनों में मारपीट होने लगी। इसके बाद लड्डू उर्फ लक्की ने डंडों से दुर्गेश पर हमला कर दिया। उसने दुर्गेश के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों पर बुरी तरह वार किए, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। उसके बाद आरोपी भाग निकला। घटना की जानकारी मिलते ही बस्ती के लोग हतप्रभ रह ए। गुस्साए मृतक के परिजन व आसपास के लोगों ने आरोपी के घर पहुंचकर हंगामा काटा।
हत्या की सूचना मिलते ही श्यामपुर थानाध्यक्ष नितेश शर्मा, चंडीघाट चौकी प्रभारी विक्रम सिंह बिष्ट मौके पर पहुंचे। एसओ नितेश शर्मा ने हंगामा कर रहे परिवार के लोगों को कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया। शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में भिजवाया गया है। आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।