फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Brother celebrated with great enthusiasm dooj

हर्षोल्लास के साथ मनाया भैयादूज

Tue, 01 Nov 2016 10:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार Updated Tue, 01 Nov 2016 10:29 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
बहन और भाई के अटूट प्रेम का प्रतीक भैयादूज का त्यौहार मंगलवार को  पंचपुरी में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सवेरे से शाम तक हजारों बहनों ने  भाइयों के मस्तक पर मंगल तिलक कर समृद्धि का आशीर्वाद प्रदान किया। भाई अपनी बहनों से दक्षिणा और उपहार देकर गले मिले। बाजारों में भी काफी भीड़  लगी रही।

सुबह से ही हरिद्वार और आसपास के क्षेत्रों में भैया दूज  की रौनक दिखने लगी थी। बाजारों में बहनों के लिए मिठाइयां और उपहार खरीदने के लिए दुकानों पर लोगों की लंबी लाइन देखी गई। वहीं साथ ही बहनों के घर भैयादूज लेकर जाने का सिलसिला भी चलता रहा। शहर के विभिन्न क्षेत्रों के साथ ही देहात में भी त्यौहार की रौनक बनी रही। बच्चों में इस त्यौहार को लेकर सबसे ज्यादा उल्लास था। बहनों ने भाईयों को तिलक लगाकर उनकी सुख समृद्घि और प्रगति की कामना की तो भाइयों ने भी बहनों को हमेशा  उनकी सुरक्षा का भरोसा दिलाया।  त्यौहारों के कारण पिछले तीन दिनों से  सिडकुल क्षेत्र की फैक्ट्रियों में छाया सन्नाटा मंगलवार को भी बना रहा।
विज्ञापन


वहीं  रानीपुर मोड़ और भेल आदि के बाजारों में सायंकाल भाई अपनी बहनों और परिवारों को लेकर बाजारों में निकले। होटल और रेस्तरां में भी भीड़ लगी रही। बहादराबाद, पथरी, लालढांग और रोशनाबाद आदि क्षेत्रों में भी भैया दूज की रौनक दिनभर बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed