फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Breathe analyzer test on Harki Padi

हरकी पैड़ी पर ब्रीथ एनालाइजर मशीन से शुरु हुई चेकिंग

Sun, 12 Sep 2021 11:27 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 12 Sep 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Breathe analyzer test on Harki Padi
हरकी पैड़ी पर गार्ड को ब्रीथ एनालाइजर मशीन देते श्रीगंगा सभा के पदाधिकारी । - फोटो : HARIDWAR
श्रीगंगा सभा ने हरकी पैड़ी के प्रवेश द्वारों पर ब्रीथ एनालाइजर से जांच शुरू कर दी है। पहले दिन कोई भी ऐसा व्यक्ति नहीं मिला जो शराब के नशे में रहा हो।
विज्ञापन

धर्मनगरी में पिछले कुछ दिनों से असामाजिक तत्व शराब या अन्य मादक पदार्थों का सेवन कर गंगा घाटों की मर्यादा को धूमिल कर रहे थे। जिसके बाद पुलिस ने आपरेशन मर्यादा अभियान की शुरूआत की थी। इसी के साथ श्रीगंगा सभा ने भी ब्रह्मकुंड क्षेत्र में प्रवेश करने वाले यात्रियों की रेमंड चेकिंग करने के लिए अपने गार्डों को रविवार को ब्रीथ एनालाइजर मशीन दी है। इसके साथ ही श्रद्धालुओं के सामान की चेकिंग करने के लिए हैंड हेल्ड डिवाइस भी दी है। रविवार को श्री गंगा सभा के अध्यक्ष प्रदीप झा, महामंत्री तन्मय वशिष्ठ, स्वागत मंत्री सिद्धार्थ चक्रपाणि सचिव समाज कल्याण अवधेश कौशिक, प्रसार सचिव शैलेष मोहन ने गार्डों को ब्रीथ एनालाइजर मशीन व हैंड हेल्ड डिवाइस दी।
विज्ञापन

-------
मशीन पर लगाने के लिए मंगाई गई कैप
कोरोना संक्रमण को देखते हुए यात्रियों की जांच करने से पहले गॉर्ड मशीन पर प्लास्टिक की कैप लगाएंगे। इसके बाद जांच करेंगे। जिससे संक्रमण का खतरा न रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed