फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Bone surgery patients are free of charge

हड्डी रोगियों के होंगे निशुल्क ऑपरेशन

Tue, 02 Aug 2016 11:53 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला हरिद्वार
ब्यूरो अमर उजाला हरिद्वार Updated Tue, 02 Aug 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
 इंडियन ऑर्थोपेडिक एसोसिएशन की ओर से शहर के अस्पतालों में हड्डी रोगियों के निशुल्क ऑपरेशन किए जाएंगे। ऑपरेशन 3 से 5 अगस्त तक होंगे।  इससे पहले जांच शिविर लगाकर ऑपरेशन के लिए मरीजों का चयन किया गया।
विज्ञापन


मंगलवार को प्रेस क्लब में पत्रकार वार्ता में एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष डा. प्रेम लूथरा ने बताया कि 24 जुलाई से रानीपुर मोड पर सुश्रुत ट्रामा सेंटर में कैंप लगाया गया। इसमें हड्डी के रोगियों की जांच की गई। उन्होंने बताया कि शहर के हड्डी रोग विशेषज्ञ डा. राकेश सिंघल, डा. एके जैन, डा. आईएम सिंघल, डा. हिमांशु त्यागी, डा. विमल कुमार, डा. चिराग बडेरा, डा. दीपक कुमार, डा. अनंत जैन, डा. सुमंतु विरमानी अपने-अपने अस्पतालों में मरीजों का ऑपरेशन करेंगे। इन मरीजों को सभी सुविधाएं निशुल्क दी जाएगी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि ऑपेरशन में दवाएं, इम्पलांट, बेहोशी की दवाएं, बेहोशी विशेषज्ञ, खून की जांच, अस्पताल का खर्चा डाक्टर स्वयं निवर्हन करेंगे। बताया कि ब्लड की जरूरत पड़ने पर आईएमए ब्लड बैंक देहरादून से संपर्क कर व्यवस्था कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed