फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Body of a youth found hanging from a tree in Rajaji National Park

Haridwar News: राजाजी नेशनल पार्क में पेड़ पर लटका मिला युवक का शव

Mon, 08 Dec 2025 04:55 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 08 Dec 2025 04:55 PM IST
विज्ञापन
Body of a youth found hanging from a tree in Rajaji National Park
हरिद्वार। नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित राजाजी नेशनल पार्क के जंगल में सोमवार सुबह एक पेड़ पर युवक का शव लटका मिला। इससे हड़कंप मच गया। वनकर्मियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर मोर्चरी में भिजवाया। मृतक की पहचान नहीं हो पाई। पुलिस प्रथम दृष्टया इसे आत्महत्या मान रही है। जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

सीओ सिटी शिशुपाल सिंह नेगी ने बताया कि सोमवार की सुबह पुराना औद्योगिक क्षेत्र से सटे राजाजी नेशनल पार्क के जंगल में वनकर्मी गश्त कर रहे थे। इसी बीच उन्होंने पेड़ पर एक शव लटका देखा और पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही उप निरीक्षक संजीत कंडारी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को नीचे उतरवाया। फोरेंसिक टीम को बुलाकर जांच की गई।
विज्ञापन

बताया कि मृतक के कपड़ों की तलाशी लेने पर कोई पहचान पत्र नहीं मिला और न ही कोई ऐसा सामान जिससे उसकी पहचान हो सके। मृतक की उम्र लगभग 30 वर्ष के आसपास है। प्राथमिक जांच में आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। आसपास के थानों में जानकारी साझा कर शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed