{"_id":"6aedbc535d91dd3cd40bd854","slug":"blinkit-employees-beat-up-the-guards-haridwar-news-c-35-1-sdrn1005-156390-2026-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: ब्लिंकिट के कर्मचारियों ने गार्डों को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: ब्लिंकिट के कर्मचारियों ने गार्डों को पीटा
विज्ञापन
- ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र का मामला, ड्रेस पहनने को कहने पर हुआ विवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
हरिद्वार। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में ब्लिंकिट के कर्मचारियों और सिक्योरिटी गार्डों के बीच विवाद के बाद मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि ड्रेस पहनने को कहने पर शुरू हुए विवाद के बाद ब्लिंकिट के 50 से 60 कर्मचारी मौके पर पहुंच गए और उन्होंने सिक्योरिटी गार्डों के साथ मारपीट कर दी। घटना में सुपरवाइजर समेत कई गार्डों को चोटें आई हैं। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में नया गांव ज्वालापुर निवासी सिक्योरिटी गार्ड ने बताया कि पांच नवंबर की सुबह करीब नौ बजे ब्लिंकिट का एक कर्मचारी गेट के अंदर आया था। सिक्योरिटी गार्डों ने उसे निर्धारित ड्रेस पहनने के लिए कहा तो वह अभद्रता करने लगा और गाली-गलौज करने लगा। बाद में उसने माफी मांग ली और विवाद समाप्त होने पर उसे अंदर भेज दिया गया।
आरोप है कि कुछ देर बाद ब्लिंकिट के 50-60 कर्मचारी वहां पहुंच गए और उन्होंने महिला गार्डों समेत अन्य सुरक्षाकर्मियों के साथ मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान सुपरवाइजर अरुण मलिक के साथ भी मारपीट की गई, जिसमें उन्हें चोटें आईं। भीड़ को देखकर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। सीओ ज्वालापुर संजय चौहान ने बताया कि इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।