फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   BJP will start grand public relations campaign from tomorrow

भाजपा कल से शुरू करेगी महाजनसंपर्क अभियान

Mon, 08 Nov 2021 08:27 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 08 Nov 2021 08:27 PM IST
विज्ञापन
BJP will start grand public relations campaign from tomorrow
भाजपा कार्यालय में बैठक करते पदाधिकारी । - फोटो : HARIDWAR
भारतीय जनता पार्टी की सोमवार को जिला कार्यालय पर बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. जयपाल सिंह चौहान ने की।
विज्ञापन

जिला महामंत्री विकास तिवारी ने कहा कि 10 नवंबर से जनपद के सभी 1675 बूथों पर घर-घर भाजपा, हर घर भाजपा, मेरा परिवार-भाजपा परिवार महा-जनसंपर्क अभियान शुरू किया जाएगा। अभियान 20 नवंबर तक चलेगा। इसमें पार्टी के जनप्रतिनिधि और पदाधिकारी सभी बूथों पर जाएंगे। बूथ के कार्यकर्ताओं के निवास पर झंडे और स्टिकर लगाएंगे। सेल्फी भी पोस्ट करेंगे। विकास तिवारी ने कहा कि सरकार की पांच साल की उपलब्धियों की विकास पुस्तिका भी वितरित की जाएगी। 89808080 टोल फ्री नंबर पर मिस्ड कॉल कर पार्टी की सदस्यता भी दिलाई जाएगी।
विकास तिवारी ने कहा कि हरिद्वार जिले में तीन प्रबुद्धजन सम्मेलन होने हैं। 13 नवंबर को रानीपुर विधानसभा क्षेत्र में सम्मेलन होगा। इस मौके पर प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम उपस्थित रहेंगे। 14 नवंबर को रुड़की में प्रबुद्धजन सम्मेलन में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट बतौर मुख्य वक्ता होंगे। एक प्रबुद्ध सम्मेलन हरिद्वार महानगर में होगा। उसकी तिथि अभी जारी नहीं की गई है। इस दौरान जिला महामंत्री आदेश सैनी, जिला उपाध्यक्ष अनिल अरोड़ा, हरिद्वार विधानसभा प्रभारी नरेश प्रधान, मंडल अध्यक्ष राजकुमार अरोड़ा, मयंक गुप्ता, अमरीश सैनी, जितेंद्र सैनी, नागेंद्र राणा, विधानसभा प्रभारी आशुतोष शर्मा, सावित्री मंगला, अनीता वर्मा, आलोक चौहान और मंडल अध्यक्ष विकास गौतम मौजूद रहे।
विज्ञापन

बूथों के लिए बांटी सामग्री
पथरी। गांव बहादरपुर जट्ट में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा के उत्तर मंडल अध्यक्ष विकास कुमार एवं किसान मोर्चा के जिला महामंत्री धर्मेंद्र चौहान ने हर घर भाजपा, घर-घर भाजपा अभियान का शुभारंभ किया। प्रत्येक बूथ के लिए बूथ सामग्री उनके प्रभारियों को वितरित की गई। इस मौके पर मंडल महामंत्री सोनवीर पाल, राजेश कुमार कश्यप, सुशील कुमार, प्रीतम सैनी, प्रदीप सैनी, नत्थीराम राम और डॉ. मुबारिक आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed