फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   BJP on the issue of development will be among the people: Nadda

विकास के मुद्दे को लेकर भाजपा जनता के बीच जाएगी: नड्डा

Tue, 04 Oct 2016 12:59 AM IST
ब्यूूराो/ अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूूराो/ अमर उजाला, हरिद्वार Updated Tue, 04 Oct 2016 12:59 AM IST
विज्ञापन
BJP on the issue of development will be among the people: Nadda
पत्रकारवार्ता - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूराो

हरिद्वार। रुड़की में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में भाग लेने पहुंचे केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री एवं भाजपा के प्रदेश चुनाव प्रभारी केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि विकास ही भाजपा का एजेंडा है। विकास के मुद्दे को लेकर ही पार्टी जनता के बीच जाएगी। आने वाले चुनावों में प्रदेश में अपनी सरकार बनाएगी।

विज्ञापन


सोमवार को भाजपा नेता ओमप्रकाश जमदग्नि के होटल से सांसद रमेश पोखरियाल निशंक के साथ पहुंचे केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। करीब एक घंटे से इंतजार कर रहे मीडिया कर्मियों ने जब उनसे पूछा कि प्रदेश की कमान मिलने पर कार्यकर्ताओं के लिए क्या संदेश लेकर आए हैं तो कहा कि अभी मैं पार्टी के सभी नेताओं से बात कर रहा हूं।
विज्ञापन


पार्टी पूरी ताकत से प्रदेश के विधानसभा चुनावों में जनता के बीच जाएगी और अपनी सरकार बनाएगी। उन्होंने प्रदेश में इस वर्ष घटे राजनीतिक घटनाक्रम के संबंध में कोई सीधा जवाब नहीं दिया केवल मीडियाकर्मियों से कहते रहे कि आप ही ऐसा कह सकते हैं। सवाल ज्यादा होने लगे तो धन्यवाद कहकर नड्डा उठकर चले गए। हरिद्वार पहुंचने पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेश राठौर, महामंत्री डॉ. जसपाल सिंह चौहान, उपाध्यक्ष अनिल अरोड़ा, नरेश शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश जमदग्नि, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष रीता चमोली, मनु रावत, पूनम चौहान, रेणु शर्मा, रजनी वर्मा, अश्विनी,  मनोज गौतम, युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष हरजीत सिंह, अभिषेक आदि नेताओं ने उनका स्वागत किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed