फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   BJP nationalist thinking party

भाजपा राष्ट्रवादी सोच वाला दल

Thu, 06 Apr 2017 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार Updated Thu, 06 Apr 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
भाजपा के जिलाध्यक्ष डा. जयपाल सिंह चौहान ने कहा कि भाजपा राष्ट्रवादी सोच और संस्कार वाली पार्टी है। कार्यकर्ताओं की मेहनत पर ही भाजपा विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल बन गई है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र की भाजपा सरकार ने देश को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रभावी छवि बनाई है।  डा. जयपाल सिंह चौहान बृहस्पतिवार को भाजपा के  स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में जिला मुख्यालय पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

 उन्होंने कहा कि भाजपा का उद्देश्य समाज की सेवा करना है। जिला उपाध्यक्ष विकास तिवारी और अनिल अरोड़ा ने कहा कि भाजपा पार्टी विकास की पक्षधर है। भाजयुमो जिलाध्यक्ष हरजीत सिंह और मध्य हरिद्वार की मंडल अध्यक्ष कामिनी सडाना ने कहा कि भाजपा पार्टी महिलाओं को उचित सम्मान देती चली आ रही है। कार्यकर्ताओं को सम्मान देने का ही कारण है कि भाजपा का दायरा लगातार बढ़ रहा है। सप्तऋषि मंडल अध्यक्ष अनिरुद्ध भाटी, कुसुम गांधी, संजना शर्मा, मृदुल कौशिक, प्रियव्रत गुप्ता, पुष्पांजलि, संगीता गुप्ता, विनित जौली, दीपकनाथ गोस्वामी, विदित शर्मा, दीपांशु विद्यार्थी आदि उपस्थित ने भी विचार रखे।
विज्ञापन


भाजयुमो ने किया पौधरोपण
भाजपा युवा मोर्चा के सप्तऋषि मंडल अध्यक्ष विदित शर्मा ने नेतृत्व में कृपात्री चौक पावन धाम मार्ग पर सफाई अभियान चलाया। चौक पर फैली व्याप्त गंदगी को एकत्र कर स्वच्छता अभियान का संदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष विदित शर्मा ने कहा कि चौराहे का सुंदरीकरण कराने के प्रयास तेज किए जाएंगे। इस दौरान भाजपा के सप्तऋषि मंडल अध्यक्ष अनिरुद्ध भाटी, जिला उपाध्यक्ष नरेश शर्मा, देवेंद्र गिरि, गंगा पंडित, दीपांशु विद्यार्थी, शंकर अग्रवाल, महामंत्री दीपकनाथ गोस्वामी, विनित जौली, दीपांशु विद्यार्थी, सीताराम बडोनी, आदित्य राणा, आदित्य यादव, कुश दत्ता पंजाबी, हिमांशु सरीन, अभिषेक शर्मा, राजेंद्र बंटी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed