{"_id":"57ffd3f64f1c1b4b2c28e43b","slug":"bjp-leader-s-son-disappeared-in-haridwar-show","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा नेत्री का गायब दामाद हरिद्वार में दिखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा नेत्री का गायब दामाद हरिद्वार में दिखा
ब्यूरो/अमर उजाला हरिद्वार
Updated Fri, 14 Oct 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के रोहिणी सेक्टर तीन से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुआ भाजपा नेत्री का दामाद हरिद्वार में दिखाई दिया है। परिवार का कहना है कि उसने खुद फोन कर अपने अपहरण होने की जानकारी दी है। मोबाइल लोकेशन से उसकी तलाश करते हुए परिवार बृहस्पतिवार की सुबह हरिद्वार पहुंचा। यहां रोडवेज बस अड्डे और हरकी पैड़ी पर लगे सीसीटीवी में भी गायब हेम कुमार गोस्वामी नजर आ रहा है। हरिद्वार पुलिस हेमकुमार की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
दिल्ली के मयूर विहार से हरिद्वार कोतवाली पहुंची सुनीता गिरी ने खुद का परिचय दिल्ली भाजपा की प्रदेश महिला नेत्री के तौर पर दिया और बताया कि रोहिणी सेक्टर तीन निवासी उनका दामाद हेम कुमार गोस्वामी बुधवार की सुबह घर से निकला था। हेम कुमार ने बताया था कि वह किसी कंपनी में जॉब के लिए इंटरव्यू देने जा रहा है। इसके बाद उसने शाम पांच बजे फोन किया कि उसके साथ धोखा हुआ है। इंटरव्यू के लिए बुलाने वाले लोगों ने उसका अपहरण कर लिया है। इतनी बात होने के बाद कॉल कट गई। जिससे परिवार टेंशन में आ गया और उसकी खोजबीन शुरू कर दी। जांच पड़ताल में उसकी लोकेशन हरिद्वार पाए जाने पर परिवार रात में तीन बजे हरिद्वार के लिए रवाना हो गया और सुबह करीब सात बजे हरिद्वार कोतवाली पहुंचे। अपहरण कर हरिद्वार लाने की सूचना पर स्थानीय पुलिस सक्रिय हो गई और रोडवेज अड्डे व हरकी पैड़ी सहित प्रमुख जगहों पर लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए।
विज्ञापन
इनमें दो सीसीटीवी कैमरों में हेमकुमार एक अंजान शख्स के साथ जाता हुआ दिखाई दिया। पुलिस संभावित जगहों पर उसकी तलाश में जुटी है। देर शाम तक परिवार भी हरिद्वार में डेरा डाले हुए था। कोतवाली प्रभारी योगेंद्र पाल सिंह भदौरिया ने बताया कि युवक दिल्ली से गायब हुआ है, उसकी गुमशुदगी भी परिजनों ने दिल्ली में नहीं लिखाई है। इसके बावजूद हम परिवार की मदद के लिए हेमकुमार की तलाश कर रहे हैं।
विज्ञापन
-------------
गुमशुदगी दर्ज कराने की मांग पर हंगामा
हरिद्वार कोतवाली पहुंचा परिवार दिल्ली के बजाय हरिद्वार में ही गुमशुदगी दर्ज कराने की मांग करने लगा। लेकिन हरिद्वार पुलिस का कहना था कि युवक दिल्ली से गायब हुआ है, लिहाजा गुमशुदगी दिल्ली में दर्ज की जाएगी। हालांकि मदद के लिए उन्होंने तत्काल सीसीटीवी खंगालने शुरू कर दिए। इसके बावजूद परिजन हरिद्वार में ही गुमशुदगी दर्ज कराने की मांग पर अड़े रहे। जिसको लेकर कोतवाली में हंगामा भी हुआ।
---------------
अपहरण की कहानी में नजर आ रहा झोल
परिजनों की कहानी और सीसीटीवी फुटेज का आंकलन करने के बाद पुलिस को अपहरण का मामला संदिग्ध लग रहा है। परिजनों ने हेमकुमार के लापता होने की जानकारी दिल्ली पुलिस को नहीं दी। भाजपा नेत्री ने अपने रिश्तेदार पुलिसकर्मी की मदद से दामाद के मोबाइल फोन की लोकेशन पता कराई और परिवार हरिद्वार के लिए रवाना हो गया। सीसीटीवी फुटेज में हेमकुमार के पीछे-पीछे फ्रेंचकट दाढ़ी में एक व्यक्ति चलते हुए दिखाई दे रहा है। यहां अपहरण या जोर जबरदस्ती जैसी कोई बात पुलिस को नजर नहीं आ रही है। वहीं भाजपा नेत्री सुनीता गिरी ने बताया कि दामाद कुछ दिन से परेशान था। उनकी बेटी रश्मि गोस्वामी के पूछने पर दामाद ने अवनीश नामक व्यक्ति से खुद को खतरा जताया था।