{"_id":"61d33d64e67bd23ae214ff06","slug":"bjp-is-winning-but-don-t-be-frightened-joshi-haridwar-news-drn400661927","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा जीत रही है, लेकिन हमें बेफ्रिक नहीं होना है: जोशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा जीत रही है, लेकिन हमें बेफ्रिक नहीं होना है: जोशी
विज्ञापन
जिला भाजपा कार्यालय पर आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर आयोजित बैठक में संबोधित करते केंद्रीय मंत्र
- फोटो : HARIDWAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय मंत्री एवं प्रदेश चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी ने कहा कि भाजपा की ओर से कराए गए सर्वे में उत्तराखंड में भाजपा पिछले सभी मिथक तोड़कर भारी बहुमत के साथ फिर सरकार बनाने जा रही है। ऐसा सोचकर हमें बेफ्रिक नहीं होना है बल्कि बूथ स्तर तक जाकर प्रदेश एवं केंद्र की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी जनता को देनी है। बूथ पर रहने वाले लाभार्थियों से भी संपर्क करना है।
प्रदेश चुनाव प्रभारी सोमवार को जिला भाजपा कार्यालय पर आगामी विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत जिला एवं हरिद्वार, रानीपुर ज्वालापुर, हरिद्वार ग्रामीण, लक्सर और झबरेड़ा विधानसभा की चुनाव प्रबंधन समितियों की बैठक में बोल रहे थे। बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक और प्रदेश संगठन मंत्री अजेय कुमार ने दीप जलाकर बैठक का शुभारंभ किया। जिलाध्यक्ष डॉ. जयपाल सिंह चौहान ने अतिथियों को पटका पहनाकर स्वागत किया। प्रह्लाद जोशी ने कहा कि चुनाव के निमित्त कार्यकर्ताओं को जो जिम्मेदारी दी गई है वह अत्यंत महत्वपूर्ण है। कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर संगठन के प्रति निष्ठा एवं ईमानदारी से करें। पार्टी के कार्यक्रमों को बूथ स्तर तक पहुंचाएं। पदाधिकारी अपने-अपने बूथ पर अच्छे मार्जन से जिताने का संकल्प लें।
प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि बूथ का कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ है। हमारा कार्यकर्ता बूथ पर मजबूती के साथ खड़ा है। बूथों पर छोटी-छोटी बैठक कर प्रदेश एवं केंद्र सरकार की योजनाएं लोगों को बताना है। प्रदेश में भाजपा की लहर है। समय-समय पर हमारा राष्ट्रीय नेतृत्व उत्तराखंड आकर हमें नई ऊर्जा का संचार कर रहा है ताकि 60 पार के नारे को चरितार्थ कर सकें। संचालन जिला महामंत्री विकास तिवारी एवं आदेश सैनी ने किया।
विज्ञापन
बैठक में कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद, रानीपुर विधायक आदेश चौहान, लक्सर विधायक संजय गुप्ता, ज्वालापुर विधायक सुरेश राठौर, प्रदेश विस्तारक योजना के प्रमुख मनोज पाठक, जिला उपाध्यक्ष अनिल अरोड़ा, देशपाल रोड, संदीप गोयल, अमन त्यागी, अंकित आर्य जिलामंत्री आशु चौधरी, मनोज पवार, योगेश चौधरी, लव शर्मा, राजीव भट्ट, मोहित वर्मा, आशुतोष शर्मा, नरेश धीमान, विमल कुमार, प्रेमचंद शास्त्री आदि मौजूद थे।
‘हर बूथ पर बनाएं व्हाट्सएप ग्रुप’
प्रदेश संगठन महामंत्री अजय कुमार ने चुनाव संचालन समिति के प्रति दी गई जिम्मेदारियों की समीक्षा की। बूथ स्तर पर होने वाले कार्यक्रमों पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि हमें हर बूथ पर व्हाट्सएप ग्रुप बनाना है। बूथ पर 10 से 15 लोगों की रूम बैठक करनी है। बैठकों में अपनी सरकार द्वारा किए गए कार्यों की चर्चा करनी है। उन्होंने विधानसभा चुनाव से पूर्व होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी दी।