फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   BJP is unable to tolerate Congress's popularity: Arya

भाजा बर्दाश्त नहीं कर पा रही कांग्रेस की लोकप्रियता: आर्य

Sat, 30 Jul 2022 10:03 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jul 2022 10:03 PM IST
विज्ञापन
BJP is unable to tolerate Congress's popularity: Arya
नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि कांग्रेस की बढ़ती लोकप्रियता को भाजपा बरदाश्त नहीं कर पा रही है। इसी वजह से संसद की भी मर्यादा तार-तार कर कांग्रेस अध्यक्ष और सोनिया गांधी के साथ अशोभनीय भाषा का प्रयोग किया गया। जिसे कांग्रेस बरदाश्त नहीं करेगी। गुस्साए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोनिया गांधी के अपमान पर दुर्गा चौक पर स्मृति ईरानी का पुतला भी फूंका।
विज्ञापन

शनिवार को महानगर कांग्रेस कमेटी की ओर से पंजाबी धर्मशाला ज्वालापुर में हुई बैठक में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि आज कांग्रेस की लोकप्रियता बढ़ रही है। कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी व पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की बढ़ती लोकप्रियता भाजपा से बरदाश्त नहीं हो रही। जिस तरह से संसद की मर्यादा भाजपा की केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने पांच बार की सांसद और 75 वर्षीय बुजुर्ग कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के साथ अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया। उससे सारा देश भाजपा की इस सस्ती और गंदी मानसिकता को लेकर अचंभित है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा भाजपा का भ्रष्टाचार चरस सीमा पर है। युवाओं का भविष्य 15-15 लाख रुपये में बेचा जा रहा है। मुख्यमंत्री जगह-जगह जाकर जुमले सुनाकर जनता को भ्रमित कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस के प्रदेश महासचिव संजय पालीवाल ने कहा कि जिस प्रकार आज भाजपा को प्रदेश के अध्यक्ष और सीएम बार-बार बदलने पड़ रहे हैं। इससे साफ जाहिर है कि वर्तमान में भाजपा बौखला गई है।

कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य तीन दिन से हरिद्वार जिले की सभी संगठनों के साथ बैठक कर रहे हैं। उससे 9 से 15 अगस्त तक जनपद में निकलने वाली तिरंगा यात्रा ऐतिहासिक होगी। इस मौके पर जिला महिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विमला पांडे, पूर्व पालिका अध्यक्ष प्रदीप चौधरी, सतपाल ब्रह्मचारी, नईम कुरैशी, अशोक शर्मा, बीएस तेजियान, श्रमिक नेता राजबीर चौहान, महेश राणा, विकास चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed