{"_id":"5d5ae95b8ebc3e89a711b65c","slug":"bjp-is-changing-history-by-changing-name-haridwar-news-drn316848350","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाम बदलकर इतिहास मिटा रही भाजपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाम बदलकर इतिहास मिटा रही भाजपा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 75वीं जयंती के उपलक्ष्य में कांग्रेसियों की ओर से निकाली गई सद्भावना यात्रा में कांग्रेस पदाधिकारियों ने भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने भाजपा पर कई जगहों का नाम बदलकर भारत का इतिहास मिटाने का आरोप लगाया। वहीं वक्ताओं ने राजीव गांधी को संचार क्रांति का जनक बताते हुए, पंचायती राज एक्ट लागू करने, कंप्यूटर, मोबाइल से लेकर रक्षा क्षेत्र में भी आधुनिक प्रणाली के अस्त्र शस्त्र आदि उपकरण बेड़े में शामिल करने का भी श्रेय दिया।
धर्मनगरी में सोमवार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 75वीं जयंती के उपलक्ष्य में सद्भावना यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा का शुभारंभ पार्टी के प्रदेश प्रभारी अनुग्रह नारायण सिंह ने कांग्रेस का झंडा दिखाकर किया। यात्रा देवपुरा चौक से हरकी पैड़ी होते हुए खड़खड़ी स्थित जयराम आश्रम में समाप्त हुई। यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया। इस दौरान प्रदेश प्रभारी अनुग्रह नारायण सिंह ने कार्यकर्ताओं से कांग्रेस की नीतियों और उपलब्धियों को जनता के बीच पहुंचाने का आह्वान किया। प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि संचार और सूचना क्रांति के जनक पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने देश को नई दिशा दी। वयस्क मताधिकार का अधिकार, महिलाओं को आरक्षण दिया। उन्होंने भाजपा की केंद्र सरकार पर योजनाओं के नाम बदलकर भारत के इतिहास को मिटाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि वर्तमान में सरकार की अपनी कोई उपलब्धि नहीं है। भाजपा कांग्रेस की जारी योजनाओं के नाम बदलकर उनको अपनी उपलब्धियों में शामिल कर रही है। नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश, राज्यसभा सांसद प्रदीप टम्टा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने कहा कि राजीव गांधी की सोच और नीतियों से देश को नए आयाम मिले हैं। वे आधुनिक भारत के निर्माता रहे। विधायक करण माहरा, काजी निजामुद्दीन, ममता राकेश ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए उसे जनविरोधी सरकार बताया। प्रदेश उपाध्यक्ष संजय पालीवाल ने कहा कि राजीव गांधी जिस समय प्रधानमंत्री बने, देश जल रहा था। देश ने उनपर भरोसा करके उनके हाथ में देश की बागडोर दी। उन्होंने भारत का नाम अग्रणी देशों में लाकर रख दिया। पूर्व विधायक अंबरीष कुमार, विजय सारस्वत, रणजीत रावत ने कहा कि ग्राम पंचायत नियम लागू करके उन्होंने ग्राम पंचायतों को उनका अधिकार दिलाया। यात्रा का संचालन पूर्व चेयरमैन प्रदीप चौधरी और विकास चौधरी ने किया। यात्रा में ग्रामीण अध्यक्ष धर्मपाल सिंह, पूर्व विधायक राजेंद्र शाह, मेयर अनीता शर्मा, सूर्यकांत धस्माना, तिलकराज बेहड़, जोत सिंह बिष्ट, सरिता आर्य, शिल्पी अरोड़ा, राजेंद्र सिंह बिष्ट, महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल, प्रदेश सचिव विजय कुमार कश्यप, संजय किशोर, दून अध्यक्ष लालचंद शर्मा, पूर्व मेयर यशपाल राणा, दिनेश कौशिक, जयंत रमोला, ब्रह्मचारी ब्रह्मस्वरूप, मनोहर लाल शर्मा, सतपाल ब्रह्मचारी, राजेश रस्तौगी, श्रीनगर की चेयरमैन पूनम तिवारी आदि ने विचार व्यक्त किए।