फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Bike theft case registered on court orders

Haridwar News: कोर्ट के आदेश पर दर्ज किया बाइक चोरी का केस

Mon, 13 Jan 2025 10:57 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jan 2025 10:57 PM IST
विज्ञापन
Bike theft case registered on court orders
हरिद्वार। नगर कोतवाली क्षेत्र में एबीवीपी के कार्यालय के पास से मोटरसाइकिल चोरी कर फरार हुए दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया है। दोनों आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

कोर्ट में दिए गए प्रार्थना पत्र में पेशे से वाहन चालक चांदवीर सिंह निवासी वाजिदपुर थाना बड़ौत जिला बागपत हाल रमाविहार जमालपुर कलां थाना कनखल ने बताया कि पिछले 12 नवंबर को वह अपने बच्चों से मिलने के लिए देवपुरा स्थित उनके स्कूल में गया था। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद देवपुरा के कार्यालय के पास बाइक खड़ी कर लघु शंका करने के लिए चला गया।
विज्ञापन

आरोप है कि इस बीच दो व्यक्ति आए और बाइक उठाकर फरार हो गए। पुलिस को उस समय तहरीर दी, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। जिसके बाद कोर्ट में गुहार लगाई। कोतवाल कुंदन सिंह राणा ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed