फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Bike riding youth dies after colliding with tractor trolley

टैक्टर ट्राली के नीचे घुसी बाइक, एक युवक की मौत

Wed, 20 Oct 2021 08:21 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 20 Oct 2021 08:21 PM IST
विज्ञापन
Bike riding youth dies after colliding with tractor trolley
तिरछे पुल के समीप लकड़ी से भरी टैक्टर ट्राली से टकराकर बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। जबकि दूसरा युवक को गंभीर रूप से घायल हो गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रुड़की सिविल अस्पताल भेज दिया है। घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक 21 वर्षीय रिहान पुत्र रिजवान और 22 वर्षीय अफजाल निवासी अहलावलपुर भगवानपुर से बाइक से बहादराबाद आ रहे थे। जैसे ही ये धनौरी तिरछे पुल के समीप पहुंचे तो बाइक का नियंत्रण बिगड़ गया और सामने से आ रही लड़की से भरी टैक्टर ट्राली से टकरा गए। बाइक चला रहे रिहान की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अफजाल गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने दोनों के एम्बुलेंस के माध्यम से सिविल अस्पताल पहुंचाया। घटना के बाद टैक्टर चालक मौके से फरार हो गया है। पुलिस ने टैक्टर ट्राली कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कार ने ऑटो में मारी टक्कर, चालक व यात्री घायल
हरिद्वार। कार की टक्कर के बाद ऑटो डिवाइडर पर चढ़ गया। ऑटो का चालक और एक यात्री घायल हो गया। पुलिस लाइन में तैनात सिपाही ने कार का पीछा कर चालक को पकड़ लिया। वहीं घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। सिडकुल में कोर्ट परिसर के पास एक कार में ऑटो को पीछे से टक्कर मार दी। ऑटो डिवाइडर पर चढ़ने से चालक और एक यात्री घायल हो गए। मौके से गुजर रहे पुलिस लाइन में तैनात सिपाही दिनेश वर्मा ने सूझबूझ दिखाते हुए कार का पीछा कर चालक को पकड़ लिया। इसके बाद वह घायलों को सिडकुल के एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए लेकर पहुंचे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed