{"_id":"66957f38ab26880ad70ac774","slug":"bike-riders-snatched-purse-and-chain-from-a-female-passenger-haridwar-news-c-35-1-sdrn1005-120476-2024-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: बाइक सवारों ने महिला यात्री से पर्स और एक से चेन छीनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: बाइक सवारों ने महिला यात्री से पर्स और एक से चेन छीनी
विज्ञापन
हरिद्वार। नगर कोतवाली क्षेत्र में लखनऊ की एक महिला यात्री से बाइक सवार झपटमारों ने पर्स छीन लिया और फरार हो गए। पुलिस ने स्नेचिंग की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। इधर, कनखल क्षेत्र में भी एक महिला से बाइक सवार सोने की चेन झपटकर फरार हो गए।
पुलिस के अनुसार, घटना सोमवार की सुबह की है। प्रियंका अग्निहोत्री निवासी लखनऊ उत्तर प्रदेश अपने परिवार के साथ हरकी पैड़ी से शिवमूर्ति चौक की तरफ जा रही थी। चौक के पास पहुंचते ही पीछे से एक बाइक पर सवार होकर आए नकाबपोश युवकों ने उनके हाथ से पर्स झपट लिया। महिला ने शोर मचाया और तब तक आसपास के लोग एकत्र हुए तो आरोपी फरार हो गए। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी जुटाई। कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि नए कानून के तहत स्नेचिंग की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।
इधर, प्रेमनगर आश्रम घाट के पास एक महिला से बाइक सवार झपटमार गले से सोने की चेन तोड़ ली। एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह का कहना है कि स्नेचिंग के मामलों में आरोपियों की धरपकड़ के लिए टीमें लगाई गई हैं।