{"_id":"572f87164f1c1b00535cd26a","slug":"bike-rider-killed-woman-fiance-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार युवती की मौत, मंगेतर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक सवार युवती की मौत, मंगेतर घायल
hridwar uttrakhanda india
Updated Mon, 09 May 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार। शनिवार देर रात हरिद्वार- ऋषिकेश राजमार्ग पर बेकाबू ट्रक की चपेट में आकर मोटरसाइकिल सवार युवती की जान चली गई जबकि उसका मंगेतर बुरी तरह घायल हो गया। जिला अस्पताल में भर्ती युवक की हालत भी गंभीर बनी है। दुर्घटना शांतिकुंज से कुछ दूरी पर हुई।
विज्ञापन
औद्योगिक क्षेत्र हरिद्वार में एक फैक्ट्री में कार्यरत अश्वनी चौहान (34) शनिवार देर रात अपनी मंगेतर निर्मला के साथ हरिद्वार की ओर आ रहा था। शांतिकुंज से आगे पहुंचते ही पीछे से आ रहे ट्रक ने मोटरसाइकिल को चपेट में ले लिया। बाइक से छिटककर निर्मला (31) ट्रक के नीचे आ गई। निर्मला की दुर्घटनास्थल पर मौत हो गई जबकि अश्वनी बुरी तरह घायल हो गया। जिसे तुरंत जिला अस्पताल भेजा गया। सूचना मिलने पर चौकी प्रभारी सतेंद्र भंडारी पहुंच गए। चौकी प्रभारी के अनुसार अश्वनी के फैक्ट्री मालिक जोगेंद्र अरोड़ा ने ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। फैक्ट्री में सुपरवाइजर युवक मूल रुप से राजस्थान का रहने वाला है। युवती कहां की रहने वाली थी इस बारे में युवक के होश में आने पर पता चल सकेगा। आरोपी ट्रक चालक अरविंद निवासी फूलगढी अगस्त्यमुनि रुद्रप्रयाग को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन