{"_id":"685850a78276fd396008fe07","slug":"bike-rider-dies-in-car-collision-haridwar-news-c-35-1-sdrn1005-134549-2025-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: कार की टक्कर से बाइक सवार की माैत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: कार की टक्कर से बाइक सवार की माैत
विज्ञापन
बहादराबाद। थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात कलियर मार्ग पर दौलतपुर गांव के पास एक तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल पर जा रहे डेयरी संचालक को टक्कर मार दी। बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। तहरीर के आधार पर कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
पुलिस के अनुसार, नरेंद्र कुमार उर्फ मिंटू (36) पुत्र करतारा निवासी ग्राम नांगल पिनूली बेगमपुर में डेयरी का संचालन करता है। शनिवार रात करीब 11 बजे की है। वह बाइक से घर लौट रहा था। दौलतपुर धर्मकांटा के पास कलियर की ओर से आ रही कार ने उसकी बाइक पर टक्कर मार दी। कार को मौके पर छोड़कर चालक फरार हो गया।
सूचना मिलते ही बाज़ार चौकी प्रभारी अमित नौटियाल टीम के साथ मौके पर पहुंचे। एंबुलेंस से घायल को जिला अस्पताल में भिजवाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक नरेश राठौड़ ने बताया कि पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। मृतक के भाई महेंद्र सिंह की तहरीर पर कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी चालक की तलाश की जा रही है।