{"_id":"6a635ba701ca5cc103082dca","slug":"bike-rider-dies-after-being-hit-by-a-car-fir-lodged-against-driver-haridwar-news-c-5-1-drn1075-1025412-2026-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत, चालक पर प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत, चालक पर प्राथमिकी
Fri, 24 Jul 2026 06:03 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
Updated Fri, 24 Jul 2026 06:03 PM IST
विज्ञापन
श्यामपुर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत के मामले में पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। हादसे में गंभीर रूप से घायल मृतक की पत्नी और मासूम बेटी का इलाज एम्स ऋषिकेश में चल रहा है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को सीज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
ज्वालापुर के सराय निवासी राशिद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका भाई मुनीर अपनी पत्नी इकरा और मासूम बेटी के साथ 22 जुलाई को बाइक से श्यामपुर क्षेत्र में एक रिश्तेदारी में शोक में शामिल होने जा रहा था।
दोपहर करीब 12 बजे जैसे ही वे चंडीघाट पुल से आगे कांगड़ी गांव के पुल के पास पहुंचे, तभी पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने मुनीर की बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार तीनों लोग छिटककर सड़क पर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने मुनीर को मृत घोषित कर दिया। वहीं, उसकी पत्नी और मासूम बेटी की नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें एम्स ऋषिकेश के लिए रेफर कर दिया गया। सीओ सिटी शिशुपाल सिंह नेगी ने बताया कि कार चालक को गिरफ्तार किया जाएगा। संवाद