{"_id":"611ff83e8ebc3e79f55285e1","slug":"bike-collided-with-a-parked-truck-one-person-died-haridwar-news-drn3880214161","type":"story","status":"publish","title_hn":"खड़े ट्रक में पीछे से टकराई बाइक, चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खड़े ट्रक में पीछे से टकराई बाइक, चालक की मौत
विज्ञापन
गांव बादशाहपुर के निकट हरिद्वार-लक्सर मार्ग पर बृहस्पतिवार की देर रात सड़क पर खड़े ट्रक में पीछे से बाइक सवार टकरा गया। बाइक सवार की मौत हो गई। वहीं पीछे बैठा युवक घायल हो गया।
गांव पदार्था निवासी इरफान (45) साथी सराजु के साथ पेड़ काटने का कार्य करते हैं। बृहस्पतिवार रात दस बजे इरफान व सराजु दोनों बाइक से घर आ रहे थे। बताया जा रहा है कि लक्सर हरिद्वार मार्ग पर बादशाहपुर के नजदीक सड़क किनारे ट्रक खड़ा था। सामने से आ रही गाड़ी की तेज लाइट में सड़क किनारे खड़ा ट्रक बाइक सवार को दिखाई नही दिया और बाइक ट्रक से टकरा गई।
टक्कर लगने से बाइक चालक इरफान गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि पीछे बैठे व्यक्ति सराजु को हल्की चोटें आई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने इरफान को मृत घोषित कर दिया जबकि सराजू को उपचार के बाद छुट्टी दे दी। थानाध्यक्ष दीपक कठैत का कहना है कि उक्त दुर्घटना के मामले में अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है।