फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Big accident can happen outside Mansa Devi temple

मनसा देवी मंदिर के बाहर हो सकता है बड़ा हादसा

Tue, 26 Apr 2022 01:03 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 26 Apr 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
Big accident can happen outside Mansa Devi temple
गर्मी में राजाजी टाइगर रिजर्व के जंगलों में आग तेजी से फैल रही है। आग पर काबू पाने का लगातार प्रयास भी किया जा रहा है। इसके बावजूद आग पर काबू नहीं पाया जा रहा है। वहीं दूसरी तरफ यदि जंगलों की मनसा देवी मंदिर के पास जा पहुंची तो यहां पर बड़ा हादसा हो सकता है। क्योंकि यहां पर दुकानदारों के द्वारा लगाई गई अस्थायी दुकानों पर धूप से बचने के लिए तिरपाल लगाई गई हैं।
विज्ञापन

फायर सीजन में राजाजी नेशनल पार्क के जंगलों में आग का कहर जारी है। रविवार की देर रात आग विल्वकेश्वर रोड स्थित मेला अस्पताल के पास स्थित ऑक्सीजन प्लांट तक भी पहुंच गई थी। जिसके बाद अग्निशमन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया था। वहीं आग अभी भी जंगलों में लगी हुई है। यदि यह आग मनसा देवी मंदिर के पास पहुंचती है तो यहां पर आग से बड़ा हादसा हो सकता है। बता दें कि मनसा देवी पैदल मार्ग पर लोगों ने अस्थायी दुकान लगाई हुई हैं। यहां पर खाने पीने की चीजों से लेकर प्रसाद आदि बेचते हैं। इन दुकानदारों ने गर्मी से बचने के लिए प्लास्टिक की तिरपालों को लगाया हुआ है। अस्थायी दुकानों के चलते मंदिर गेट के पास से श्रद्धालुओं का निकलना मुश्किल हो जाता है। चौदस व नवरात्र में तो यहां पर काफी परेशानी का सामान भी श्रद्धालुओं को करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed