{"_id":"58935a314f1c1b0f0be80943","slug":"bhel-officials-filed-a-lawsuit-on","type":"story","status":"publish","title_hn":"भेल अधिकारी पर मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भेल अधिकारी पर मुकदमा दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार
Updated Thu, 02 Feb 2017 09:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भेल की चहारदीवारी के निर्माण के दौरान जेसीबी से पेड़ उखाड़ने पर हरिद्वार वन प्रभाग ने भेल के एक अधिकारी के खिलाफ वन अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर लिया है। स्थानीय लोगों के लिखित शिकायत पर वन विभाग ने यह कार्रवाई की है।
भेल प्रशासन की ओर से शिवालिकनगर टी एंड एस क्लस्टर में जेसीबी से नींव खोदकर चहारदीवारी का कार्य किया जा रहा है। इसी दौरान स्थानीय निवासियों ने वन प्रभागीय कार्यालय हरिद्वार पहुंचकर बताया कि भेल प्रशासन ने चहारदीवारी के निर्माण में पेड़ों को उखाड़ा जा रहा है। शिकायत पर वन दारोगा ओपी सिंह, वन सुरक्षाधिकारी शीशपाल, वन रक्षक आशुतोष मौके पर पहुंचे। मौके पर जेसीबी से नीम, आम, अमरूद आदि के छोटे-छोटे पेड़ उखड़े पाए जाने पर भेल संपदा विभाग के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया गया। वन क्षेत्राधिकारी महेश प्रसाद सेमवाल ने बताया कि भेल संपदा विभाग के प्रबंधक अतुल कुमार सक्सेना के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।