फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   BHEL engineer missing wife after row

पत्नी से विवाद के बाद भेल का इंजीनियर लापता

Fri, 26 Feb 2016 12:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार Updated Fri, 26 Feb 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन

हरिद्वार। पत्नी से मनमुटाव होने पर गुस्से में निकले भेल के इंजीनियर की मोटरसाइकिल प्रेमनगर आश्रम पुल के पास लावारिस हालत में मिली जबकि इंजीनियर का कुछ अता पता नहीं चल सका। एक होटल के सीसीटीवी कैमरे में इंजीनियर पुल की ओर जाते हुए दिखाई दे रहे हैं।

विज्ञापन

भेल के सेक्टर दो में इंजीनियर उदय कुमार रहते हैं। बुधवार को उनकी पत्नी से कहासुनी हुई। फिर वे मोटरसाइकिल उठाकर घर से निकल गए। देर शाम तक भी जब इंजीनियर घर नहीं पहुंचे तब पत्नी ने पड़ोसियों को बताया। इंजीनियर के घर आने की सूचना पुलिस को दी गई। बृहस्पतिवार सुबह इंजीनियर की मोटरसाइकिल प्रेमनगर आश्रम पुुल के पास लावारिस हालत में मिली। रानीपुर पुलिस ने ज्वालापुर पुलिस की मदद से उस मार्ग के सीसीटीवी कैमरे खंगाले, तब एक होटल के कैमरे में इंजीनियर मोटरसाइकिल पर जाते हुए दिखाई दिए। कोतवाली प्रभारी योगेंद्र सिंह ने बताया कि इंजीनियर की डेढ़ वर्ष पूर्व शादी हुई है और सुबह उनका पत्नी से विवाद हुआ था। उनका मोबाइल फोन भी स्विच ऑफ आ रहा है। उनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed