{"_id":"56e1c5344f1c1b34478b45a5","slug":"bhel-completed-commissioning-of-the-second-unit","type":"story","status":"publish","title_hn":"भेल ने पूरी की दूसरी यूनिट की कमिशनिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भेल ने पूरी की दूसरी यूनिट की कमिशनिंग
hridwar uttrakhanda india
Updated Fri, 11 Mar 2016 12:34 AM IST
विज्ञापन
हरिद्वार। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) ने एक और अहम उपलब्धि हासिल करते हुए उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (यूपीआरवीयूएनएल) के अनपारा डी थर्मल पॉवर प्लांट की 500 मेगावॉट की दूसरी यूनिट की कमिशनिंग सफलता पूर्वक पूरी की ।
विज्ञापन
500 मेगावाट की पहली इकाई की कमिशनिंग बीएचईएल पिछले साल जून में ही पूरी कर चुकी है।
बीएचईएल का अपनी तरह का पहला प्रोजेक्ट है जिसमें जमीन की दिक्कत के कारण प्लांट की स्थापना एक बेकार पड़े ऐसे तालाब पर करनी थी जिसके लिए विशेष तकनीक की जरूरत थी। इस प्रोजेक्ट के सफल कार्यान्वयन ने भविष्य में उन परियोजनाओं के लिए नयी सम्भावनाएं पैदा कर दी हैं जिनके लिए जमीन की दिक्कत है। बीएचईएल की तकनीकी श्रेष्ठता को देखते हुए ही राज्य विद्युत निगम ने यह जिम्मेदारी उसे सौंपी थी।
विज्ञापन
इस आर्डर के तहत डिजाइनिंग तथा उत्पादन से लेकर कमिशनिंग तक की जिम्मेदारी भेल को दी गई थी। इसके साथ ही बीएचईएल ने मौजूदा वित्तीय वर्ष में उत्तर प्रदेश में कुल 2320 मेगावाट उत्पादन क्षमता का कीर्तिमान हासिल कर लिया है। राज्य के कुल 77 प्रतिशत सरकारी क्षेत्र की परियोजनाओं के लिए उपकरणों की आपूर्ति भी बीएचईएल ने की है। कंपनी उत्तर प्रदेश में ही दो और परियोजनाओं पर भी काम कर रही है जिनमें बारा एवं ललितपुर के प्रोजेक्ट शामिल हैं।
विज्ञापन