फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Bharatiya Kisan Sena workers were stopped by the police

Haridwar News: किसान सेना के कार्यकर्ताओं को टोल प्लाजा पर रोका

Sun, 11 Feb 2024 01:31 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 11 Feb 2024 01:31 AM IST
विज्ञापन
Bharatiya Kisan Sena workers were stopped by the police
Iमांगों को लेकर मुख्यमंत्री से मिलने देहरादून जा रहे थे कार्यकर्ताI
विज्ञापन


विभिन्न मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने देहरादून जा रहे भारतीय किसान सेना के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने बहादराबाद टोल प्लाजा पर रोक दिया। इससे किसान नाराज हो गए और नारेबाजी करते हुए धरने पर बैठ गए। सिटी मजिस्ट्रेट से वार्ता के बाद उन्होंने धरना समाप्त किया।

किसानों का कहना है कि बरसात में फसलों के क्षतिग्रस्त होने पर सरकार ने जो मुआवजा दिया, वह काफी कम है। इसे बढ़ाया जाए। सरकार की ओर से आपदा के समय का छह माह का बिजली बिल माफ करने की घोषणा की थी, मगर कोई काईवाई नहीं हुई। जनवरी में हुई ओलावृष्टि से किसानों की गेहूं, सरसों की फसलों को बर्बाद कर दिया, लेकिन सरकार ने अब तक सर्वे नहीं कराया। पिरान कलियर में नशाखोरी पर रोक लगाई जाए। उत्तराखंड में शराब बंदी लागू, गुड मंडी मंगलौर पर राष्ट्रीय राजमार्ग सर्विस रोड का निर्माण कराने की मांग की।
विज्ञापन




एसडीएम अजयवीर सिंह, सीओ ज्वालापुर शांतनु पराशर, एसओ बहादराबाद नरेश राठौड़ ने कार्यकर्ताओं को समझाने का प्रयास किया। लेकिन वह नहीं माने। बाद में एसओ बहादराबाद ने सिटी मजिस्ट्रेट देहरादून से दूरभाष से वार्ता कराई। रविवार की शाम कृषि मंत्री से मिलने का समय मिलने पर धरना समाप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान भारतीय किसान सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अवनीत पंवार, साजिद अली, मो. शमी, आरिफ साबरी, मो. इरफान, फरमान, जावेद, कादिर, मो. वली, नईम, गुड्डू अंसारी, मो. मुर्सलीन, आरिफ, अबरार, वसीम, शब्बू आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed