{"_id":"6855a89a7f905263650f46c7","slug":"bhagwandas-sanskrit-college-gets-recognition-as-research-centre-haridwar-news-c-35-1-sdrn1003-134457-2025-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: भगवानदास संस्कृत महाविद्यालय को मिली शोध केंद्र की मान्यता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: भगवानदास संस्कृत महाविद्यालय को मिली शोध केंद्र की मान्यता
विज्ञापन
हरिद्वार। भगवानदास आदर्श संस्कृत महाविद्यालय को केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय नई दिल्ली ने शोध केंद्र की मान्यता प्रदान कर दी है। शोधार्थी प्राचीन संस्कृत शास्त्रों एवं भारतीय ज्ञान परंपरा के विषयों पर शोध कार्य करे सकेंगे।
महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डाॅ. व्रजेंद्र कुमार सिंहदेव ने बताया कि महाविद्यालय की शैक्षणिक समिति की अनुशंसा एवं प्रबंध समिति के अध्यक्ष प्रो. बिहारीलाल शर्मा के निर्देश से महाविद्यालय ने शोध केंद्र की मान्यता के लिए केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय में आवेदन किया गया था। जिस पर विश्वविद्यालय के कुलपति के निर्देश पर एक निरीक्षण दल महाविद्यालय में आया था और महाविद्यालय के शैक्षणिक क्रियाकलापों का भौतिक निरीक्षण किया। निरीक्षण दल की संस्तुति के आधार पर केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय नई दिल्ली ने महाविद्यालय को शोध केंद्र की मान्यता प्रदान की है।
महाविद्यालय की आईक्यूएसी के निर्देशक डाॅ. रवींद्र कुमार ने बताया कि शोध केंद्र से शोधार्थी प्राचीन संस्कृत शास्त्रों एवं भारतीय ज्ञान परंपरा के विषयों पर शोधकार्य करेंगे।
विज्ञापन
महाविद्यालय के स्थायी प्राध्यापक यूजीसी के नियमानुसार शोध कार्य कराएंगे। शोध केंद्र की मान्यता मिलने से महाविद्यालय का शैक्षणिक स्तर भी बढ़ेगा। महाविद्यालय में शोध करने के लिए पुस्तकालय एवं वाचनालाय आदि की सुव्यवस्था है।