{"_id":"575713864f1c1b1b759c54a8","slug":"bhaaree-baarish-ke-alart-par-prashaasan-satark","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारी बारिश के अलर्ट पर प्रशासन सतर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारी बारिश के अलर्ट पर प्रशासन सतर्क
ब्यूरो/अमर उजाला हरिद्वार
Updated Wed, 08 Jun 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
हरिद्वार। मौसम विभाग द्वारा अगले 48 घंटे में हरिद्वार समेत प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में भारी बारिश की संभावना जताने पर जिला प्रशासन सतर्क हो गया है। बारिश के कारण गंगा के तटीय इलाकों में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश डीएम ने दिए है। सभी चार तहसीलों में कंट्रोल रूम बनाए गए हैं। संबधित विभागों के अधिकारियों को सतर्क कर दिया गया है।
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा कैंत्यूरा ने बताया कि मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए गंगा के किनारे स्थित सभी गांवों के लोगों को सतर्क रहने को कहा गया है। कही भी अगर बारिश से नुकसान होने की आशंका दिखाई दे तो इसकी सूचना तुरंत तहसील और जिला मुख्यालय पर बनाए गए कंट्रोल रूम को देने के लिए कहा गया है। उन्होंने बताया कि यह कंट्रोल रुम 24 घंटे कार्य करेंगे। इसके साथ ही प्रशासन ने पुलिस, लोक निर्माण विभाग, ऊर्जा निगम, नगर निगम, पशु चिकित्साधिकारी आदि विभागों के अधिकारियों को भी सतर्क करते हुए समन्वय बनाकर काम करने को कहा गया है।