फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   BEO arrested for taking bribe of 10 thousand

10 हजार की रिश्वत लेते बीईओ गिरफ्तार

Tue, 29 Oct 2013 11:19 PM IST
अमर उजाला,रुड़की।
अमर उजाला,रुड़की। Updated Tue, 29 Oct 2013 11:19 PM IST
विज्ञापन
BEO arrested for taking bribe of 10 thousand

देहरादून से आई विजिलेंस की टीम ने खंड शिक्षा अधिकारी ओपी वर्मा को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। यह रिश्वत एक प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक से निर्माण कार्य पर अनापत्ति प्रमाण-पत्र देेने के एवज में मांगी जा रही थी।

विज्ञापन


एसपी विजिलेंस मणिकांत मिश्रा ने बताया कि जबरदस्तपुर स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक देशराज ने विजिलेंस को दी शिकायत में कहा था कि खंड शिक्षा अधिकारी नारसन/रुड़की ओपी वर्मा उनसे विद्यालय में हुए निर्माण कार्य का अनापत्ति प्रमाणपत्र देने के नाम पर 10 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहे हैं।
विज्ञापन


शिकायत को गंभीरता से लेते हुए विजिलेंस टीम ने शिकायतकर्ता से संपर्क किया। बीईओ वर्मा को रंगेहाथ गिरफ्तार करने के लिए योजना बनाई गई। योजना के तहत प्रधानाध्यापक ने रिश्वत के रुपये देने के लिए बीईओ वर्मा से संपर्क किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीईओ ने हिमालयन गेस्ट हाउस के समीप शिक्षक को रुपयों के साथ बुलाया। बीईओ वर्मा वहां पर अपनी कार से पहुंचे और कार में बैठकर ही रिश्वत लेने लगे। उसी दौरान विजिलेंस के इंस्पेक्टर एसएस बिष्ट टीम के साथ वहां पहुंच गए और बीईओ को रंगेहाथ रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया। बीईओ को टीम गंगनहर कोतवाली लेकर आई। यहां पर पूछताछ के बाद उन्हें देहरादून विजिलेंस कार्यालय ले गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed