फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Bar Association elections today, voting will start from 10 am

Haridwar News: बार एसोसिएशन का चुनाव आज, सुबह 10 बजे से होगा मतदान

Fri, 30 Aug 2024 03:03 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 30 Aug 2024 03:03 AM IST
विज्ञापन
Bar Association elections today, voting will start from 10 am
रोशनाबाद। जिला बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव के लिए शुक्रवार की सुबह 10 बजे मतदान शुरू होगा। शाम चार बजे तक मतदान चलेगा। 900 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे।
विज्ञापन

मुख्य चुनाव अधिकारी प्रदीप जगता ने बताया कि मतदान की पूर्व संध्या पर चुनाव की लगभग पूरी व्यवस्था कर ली है। इस बार मतदान के लिए दो-दो टेबल लगाए जाएंगे। बीते चुनाव में एक टेबल पर अव्यवस्था फैली थी। चुनाव को स्थगित कर दोबारा मतदान तिथि पर वोट डालने की व्यवस्था की थी। इसलिए पूर्व की भांति ऐसी पुनरावृत्ति न हो, इसलिए इस बार दो-दो टेबल लगाई हैं।
विज्ञापन

चुनाव अधिकारी राजेश राठौर व सुनील चौहान, रविन्द्र सहगल व मनीष हटवाल ने कहा कि इस दौरान किसी भी प्रत्याशी, उनके समर्थकों पर गलत व झूठी अफवाहों को प्रसारित व प्रचारित करने पर कड़ी कार्यवाही की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------
अधिवक्ताओं ने जनसंपर्क कर मांगे वोट
- सुबह से ही कचहरी परिसर में प्रत्याशी और उनके समर्थक अधिवक्ताओं के चैंबर पर जाकर अपने पक्ष में वोट देने की अपील करते रहे। बार एसोसिएशन हरिद्वार के अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ रहे अधिवक्ता सुशील कुमार ने अपने समर्थकों के साथ वकीलों से जनसंपर्क किया और वोट देने की अपील की। उनके समर्थन में धर्मेश कुमार, गिरिराज चौहान, बलबीर सिंह गजेन्द्र कुमार, रगबीर सिंह मुंगरे, कर्ण सिंह, जातिराम, राव गुलफाम, राजबीर सिंह, किरतपाल, कुलवन्त चौहान, अरविन्द कुमार श्रीवास्तव आदि रहे।
--------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed