फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Band-instruments will play fiercely in the new year

इस साल तो नहीं बजे, नए साल में जमकर बजेंगे बैंड, बाजे

Wed, 30 Dec 2020 11:36 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 30 Dec 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
Band-instruments will play fiercely in the new year
कोरोना और कम मुहूर्तों के चलते वर्ष 2020 में बहुत कम शादियां हुई। देव उठान एकादशी से शुरू हो जाने वाला विवाह सीजन भी नौ दिनों में सिमट गया, लेकिन इस साल की कमी नए वर्ष में पूरी हो जाएगी। नए साल बैंडबाजे जमकर बजेंगे। एक संयोग और देखिये। नए वर्ष में भी इस संवत के पूरा होने तक कोई विवाह मुहूर्त नहीं है। 18 अप्रैल के बाद ही विवाह शुरू हो पाएंगे।
विज्ञापन

ज्योतिषाचार्य डॉ. प्रतीक मिश्रपुरी के अनुसार बसंत आदि बे सुझाए मुहूर्तों पर भी शुभ घड़ी मौजूद नहीं। इसका कारण ग्रहों के राजा गुरु और शुक्र का लंबे समय तक अस्त होना है। मकर संक्रांति पर भी दोनों अस्त हैं। गुरु और शुक्र ही दांपत्य में सुख प्रदान करते हैं। उन्होंने बताया कि 14 मई अक्षय तृतीया के दिन देश में हजारों बे सुझाए विवाह होते हैं। तब तक शुक्र और गुरु भी उदित हो चुके होंगे। जिनकी शादियां रुकी पड़ी हैं, उनके लिए अक्षय तृतीया के दिन बाद महत्वपूर्ण हैं। डॉ. मिश्रपुरी के अनुसार 25 अप्रैल से 25 मई तक 20 शुभ लग्न विवाहों के लिए मौजूद होंगे। 28 और 29 अप्रैल को बहुत बड़ा मुहूर्त है। इसी तरह 3, 4, 5, 10, 11 और 19 जून को विवाह मुहूर्तों की भरमार है। नए साल में देव उठनी एकादशी 14 नवंबर को है। उस दिन के साथ ही घरों विवाहों का सीजन फिर शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

-------------
मकर संक्रांति पर 50 फीसदी होटल बुक
मकर संक्रांति पर शादी कराने के लिए शहर और आसपास के ऐसे 50 फीसदी होटलों को बुक कर लिया गया है, जिनमें कमरों के साथ बरातघर भी मौजूद हैं। होटल एसोसिएशन हरिद्वार के अध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने बताया कि शहर और आसपास में शादी के लिए उपयुक्त करीब 35 होटल हैं। इन होटलों में से 50 फीसदी होटलों को मकर संक्रांति पर्व पर बुक किया गया है। उन्होंने बताया कि कोरोना संक्रमण के चलते लोग होटलों की बजाय कम संख्या में घरों में ही शादी कर रहे हैं। उधर, वेडिंग प्वाइंट की बात करें तो शहर और आसपास के क्षेत्रों में यह 60 हैं, लेकिन मकर संक्रांति पर 25 फीसदी ही बुक किए गए हैं। उधर, होटलों और वेडिंग प्वाइंट में बसंत पंचमी पर शादी करने के लिए अभी बुकिंग शुरू नहीं हुई है, क्योंकि बसंत पंचमी फरवरी में पड़ रही है, इसलिए लोग हर माह जारी होने वाली एसओपी का इंतजार करते हैं। उन्हें उम्मीद है कि कहीं फरवरी माह में शादी समारोह में और छूट न दे दी जाए। इससे नए नियमों के तहत ही वह शादी करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
मकर संक्रांति पर सौ और बसंत पर दो सौ शादियां
एक आंकड़े के अनुसार मकर संक्रांति पर शहर और आसपास के क्षेत्रों में सौ के आसपास शादियों होनी बताई जा रही हैं। वहीं, बसंत पंचमी पर दो सौ तक शादियां हैं। शिव बैंड के संचालक तिलक दशवानी ने बताया कि मकर संक्रांति और बसंत पंचमी पर ही शादियों की बुकिंग मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed